RCB releases retention list for IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी ने बड़ा बदलाव किया है और टीम ने कई बदलाव करते हुए रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. आरसीबी ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. टीम ने कई खिलाड़ियों को रिटेन भी किया है. आगामी सीजन में आरसीबी में कई बड़े बदलाव हुए हैं.
8 खिलाड़ी हुए रिलीज
आरसीबी ने आगामी सीजन के लिए अपने दल में कई बड़े बदलाव किए हैं. टीम ने स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एंगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी और मोहित राठी को रिलीज कर दिया है. पिछले सीजन लियाम लिविंगस्टोन ने आरसीबी के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया था.
आरसीबी का बल्लेबाजी विभाग अभी भी मजबूत है. टीम में विराट कोहली के अलावा, रजत पाटीदार, फ्लिप साल्ट, जितेश शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं. इन बल्लेबाजों ने पिछले सीजन भी कमाल का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में भी टीम के पास जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. आगामी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी अपने दल को और भी मजबूत करने कि नियत से उतरने वाली है.
आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, , जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा,, रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह, , सुयश शर्मा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने किया रिटेंशन लिस्ट का ऐलान, 9 खिलाड़ी हुए बाहर
रजत पाटीदार से उम्मीदें
आरसीबी ने 18 साल बाद आईपीएल का खिताब पिछले ही सीजन अपने नाम किया था. टीम ने आगामी सीजन की तैयारियों को लेकर अपने दल में अधिक बदलाव नहीं किए हैं. ज्यादातर खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है. पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले लगभग सभी खिलाड़ियों को टीम ने रिटेन ही किया है. रजत पाटीदार आगामी सीजन में भी ट्रॉफी को अपने नाम करने की नियत से उतरेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: आंद्रे रसेल-वेंकटेश अय्यर सहित कुल 9 खिलाड़ियों को KKR ने किया रिलीज, 64.3 करोड़ का हुआ पर्स
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
34 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
54 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines