इस वजह से संजू सैमसन से खुश नहीं हैं आर अश्विन, T20 WC 2026 के बाद खुद किया खुलासा

Sanju Samson T20 World Cup 2026 Performance: टी-20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. इसके बाद भी आर अश्विन ने अफसोस जाहिर किया है.

Cricket News - 2026-03-11T112902.336
विज्ञापन

Sanju Samson T20 World Cup 2026 Performance: संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. खास बात ये है कि आखिरी तीन करो या मरो मैच में संजू ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान निभाया. इसके बाद भी अश्विन संजू सैमसन की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं.

क्यों खुश नहीं हैं अश्विन?

दरअसल, संजू ने आखिरी तीन मैच में 97*, 89 और 89 रनों की पारी खेली थी. ऐसे आर अश्विन को लगता है कि संजू सैमसन का तीनों ही मैच में शतक होना चाहिए था. उन्होंने इस बात का अफसोस जाहिर करते हुए कहा “एक क्रिकेटर और बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन के सच्चे प्रशंसक के रूप में, तीन शतक होने चाहिए थे.

विज्ञापन

अश्विन ने आगे कहा “97 रन नाबाद, मैं समझता हूं. यह संभव है कि मैं एक कट्टर दक्षिण भारतीय पिता भी हो सकता हूं. मैं कह रहा हूं, दो मैच, यार. लगभग 90 रन बनाकर आउट हो गया था. वो आसानी से 10 सिंगल लेकर शतक बना सकता है. लेकिन यह लड़का ऐसा नहीं करता. वह हमेशा इरादे के साथ खेलता है. वह अपने लिए एक मिसाल कायम करता है. और संजू की यही बात उसे बेहद पसंद करने लायक बनाती है.”

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू

संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में केवल 5 मैच खेले और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने 9 मैच खेले. संजू ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए 5 मैचों में 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ