PBKS vs SRH Playing 11: IPL 2024 के 23वें मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। यह मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक एक ही मैच खेला गया है। IPL 2024 के इस दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया था। ऐसे में पंजाब अपने होम ग्राउंड पर दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।
हैदराबाद का इस सीजन प्रदर्शन
IPL 2024 में हैदराबाद ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 2 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अपने पहले मैच में हैदराबाद को कोलकाता के हाथों 4 रन से हार मिली थी। दूसरे मैच में SRH ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से पटखनी दी। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने SRH को 7 विकेट से हराया। पिछले मैच में हैदराबाद ने चेन्न्ई सुपर किंग्स को 6 विकेट से रौंदा था। ऐसे में टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स ने भी इस सीजन अब तक 2 मैच जीते हैं और 2 में हार का मुंह देखा है। पंजाब ने इस सीजन का जीता के साथ आगाज किया था और पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया था। इसके बाद RCB ने पंजाब को 4 विकेट से और लखनऊ ने 21 रन से पराजित किया। अपने पिछले मैच में पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से रौंदा था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर- तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विदवथ कावेरप्पा।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रेविस हेड, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स की बढ़ी टेंशन, चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: पाकिस्तान टीम के साथ भारत में हुआ था कैसा बर्ताव? बाबर आजम ने कर दिया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
56 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines