PAK vs BAN Test Cricket Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बहुप्रतीक्षित 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज आज से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रही है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम 2020 के बाद पहली बार पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने पहुंची है। नजमुल हसन शान्तो की अगुआई वाली बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इस सीरीज में अपना दमखम दिखाने की कोशिश करेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम एक खास मकसद से ये सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।
किस मकसद से मैच खेलने उतरेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है। इस सीरीज को पाकिस्तान हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी ताकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा रहें। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 6वें स्थान पर है। जबकि बांग्लादेश की टीम 8वें स्थान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया से 3-0 की हार के बाद से किसी भी टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लिया है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये सीरीज काफी अहम है। पाकिस्तान को बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।
क्या फाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से 3-0 से सीरीज हारने के बाद से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की रेस से बाहर मानी जा रही है। हालांकि टीम के पास अभी भी मौका है कि वो अपने सभी बचे हुए 9 मैचों में जीत हासिल करे। ऐसे में वह भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड या श्रीलंका की टीम से फाइनल मैच खेलती हुई नजर आ सकती है।
ये भी पढ़ें: मनु भाकर के डांस ने मचाया गदर, ‘काला चश्मा’ गाने पर बच्चों संग लगाए ठुमके; देखें Video
किसका पलड़ा भारी
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से 12 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। जबकि एक मैच ड्रा रहा है। बांग्लादेश की टीम इस दौरे पर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट मैच की जीत का स्वाद चखने का प्रयास करेगी।
ये भी पढ़ें: क्या राजनीति में मैदान में उतरेंगी विनेश फोगाट? इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील (उप कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, खुर्राम शहजाद और मोहम्मद अली
बांग्लादेश: जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहंदी हसन मिराज, शोरफुल इस्ताम, तस्कीन अहमद और हसन महमूद
ये भी पढ़ें : Indian Cricket Team ने जिस खिलाड़ी से फेरा मुंह, देंखे उसने कैसे मचा दिया गदर
ये भी पढ़ें : कोलकाता रेप-मर्डर केस पर भड़के सौरव गांगुली, विरोध में जो किया वो हो गया वायरल
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
29 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, कप्तान अय्यर अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines