FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप का खिताब 4 बार अपने नाम कर चुकी इटली की टीम इस बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि टीम ने लगातार तीसरी बार फैंस को निराशा दी है. साल 2026 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए यूरोपीय प्लेऑफ में इटली की टीम को बोस्निया और हर्जेगोवीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा. ये मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जहां इटली की टीम 4-1 से हार गई और वर्ल्ड खेलने के सपने पर एक बार फिर से पानी फिर गया. जानकारी के लिए बता दें कि टीम ने आखिरी बार फीफा वर्ल्ड साल 2014 में खेला था.
इटली ने कब-कब जीता है वर्ल्ड कप?
इटली की टीम 4 बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. टीम ने आखिरी बार साल 2006 में विश्व कप अपने नाम किया था. इसके बाद से टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी गई और अब टीम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने तक को तरस रही है. साल 2010 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी तो वहीं 2014 में भी टीम का हाल ऐसा ही रहा था. इटली की टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप का खिताब साल 1934 में जीता था. इसके बाद साल 1938 और 1982 में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया था.
पेनल्टी शूटआउट में मिली बोस्निया और हर्जेगोविना से हार
इटली की टीम को प्लेऑफ के फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में इटली ने पहला गोल दागा. टीम के लिए 15वें मिनट पर मोइसे कीन ने बेहतरीन गोल किया. टीम मैच के 78वें मिनट तक मैच में आगे थी लेकिन 79वें मिनट पर बोस्निया और हर्जेगोविना के लिए हैरिस तबाकोविक ने बराबरी का गोल किया. टाइम खत्म हो गया लेकिन कोई भी टीम एक और गोल नहीं कर पाई. ऐसे में मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया, जहां इटली की टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. बोस्निया की टीम के लिए ये पल बेहद ही खास रहा क्योंकि टीम ने 12 साल के लंबे इंतजार के बाद टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. साल 2014 में टीम ने वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया था.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया भारी जुर्माना, पहले ही मैच में ‘सरपंच साहब’ को ये चूक पड़ी भारी
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines