2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान, इन देशों से होगी टक्कर

2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर भारत ने अपनी दावेदारी ठोक दी है. भारत के साथ अन्य कुछ देश भी इसमें शामिल हैं. आईओसी ने अपने एक बयान में इवेंट को लेकर बड़ी जानकारी दी है. आइए आपको बताते हैं.

2036 Olympics

क्या 2036 ओलंपिक होस्ट करेगा भारत? (Photo: AI)

2036 Olympics: 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत इसे होस्ट कर सकता है. इसके कयास लंबे समय से लगाए जा रहे हैं. भारत प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने भी बड़ा बयान दिया है. कमेटी ने कहा है कि भारत के साथ जर्मनी, कतर और तुर्की उन सात देशों में शामिल हैं जिन्होंने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. बड़ी बात ये है कि नवंबर में सभी को फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपना प्रोजेक्ट दिखाना है. इसके लिए सभी को आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी का बड़ा बयान

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने अपने एक बयान में सभी चीजें क्लियर कर दी हैं. अब भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर सकता है. बयान के अनुसार, “जर्मनी, हंगरी, भारत, कतर, रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया, दक्षिण अफ़्रीका और तुर्की ने अभी तक 2036 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी में दिलचस्पी दिखाई है. इन सभी देशों की आईओसी से बात हो रही है. इनके अलावा कुछ अन्य नेशनल ओलंपिक कमेटियां भी आईओसी के टच में हैं. जिन्होंने दिलचस्पी दिखाई है उन्हें नवंबर में फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपना प्लान बताना होगा. इसके लिए सभी को बुलाया गया है. 31 अक्टूबर के बाद किसी और पक्ष पर बिल्कुल भी विचार नहीं किया जाएगा.”

विज्ञापन

2029 में लिया जाएगा फैसला

साल 2029 में पता चलेगा कि 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी कौन करेगा. दरअसल 100 से अधिक देश वोटिंग के जरिए इसका फैसला लेंगे. इससे पहले मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी. 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी उस देश को दी जाएगी जिसके पास सभी बड़ी चीजों का प्रबंध रहेगा. फंडिंग, फैंस का समर्थन, क्षमता और वेन्यू सहित अन्य कई पहलुओं को देखा जाएगा. मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे कतर है. वहां पर 2022 फीफा वर्ल्ड कप हुआ था. इसके बाद भी कतर ने बड़े गेम्स का आयोजन किया है. साउथ कोरिया भी मेजबानी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

विज्ञापन

भारत का क्या है प्लान?

वैसे भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रहा है. अहमदाबाद पर सभी को फोकस है. वहां पर दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी स्टेडियम मौजूद है. अहमदाबाद में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स भी होने वाले हैं. इसके अलावा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सरदार पटेल कॉम्प्लेक्स भी है. अब देखना होगा कि 2029 में भारत की बोली स्वीकार की जाएगी या नहीं. अगर भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो ये बहुत बड़ी बात होगी. भारत को इससे आगे जाकर बहुत फायदा मिल सकता है. साथ ही साथ खिलाड़ियों के लिए भी ये गर्व का पल होगा.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह! News 24 को बताया, ‘मलाल है कि…’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ