'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', पुर्तगाल टीम से सस्पेंड होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ललकार

हाल ही में पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया. रोनाल्डो को बड़े मामले में सजा सुनाई गई. अब रोनाल्डो का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वो सबसे बेस्ट फुटबॉलर हैं.

Cristiano Ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बड़ा दावा (Photo: AI)

Cristiano Ronaldo Claims: दिग्गज फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी चर्चा में चल रहे हैं. पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है. दरअसल रोनाल्डो ने UEFA नेशंस लीग के दौरान इंटरनेशनल विंडो के बीच में ही नेशनल कैंप छोड़ दिया था. वह अपने क्लब अल-नस्र के साथ जुड़ गए थे. इसकी सजा भी उन्हें दी गई है और उन्हें तुरंत ही सस्पेंड कर दिया गया. रोनाल्डो का अब इस मामले में बयान सामने आया है. उन्होंने खुद को फुटबॉल इतिहास का सबसे बेस्ट खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कुछ कड़े शब्दों का भी प्रयोग किया और बताया कि उन्हें क्यों महान कहा जाता है.

विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद को बताया सर्वश्रेष्ठ

सस्पेंड होने के बाद CNN पुर्तगाल को क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने कहा, “मेरे द्वारा दिए गए बेहतरीन पलों और गोल की सराहना नहीं हो रही है. लोग उतनी सराहना नहीं कर रहे हैं जितनी होनी चाहिए. मैं 85 गोल दूर हूं. हालांकि में इसके पीछे नहीं भागना चाहता हूं. सभी चीजें मूल स्वभाव के अनुसार होनी चाहिए. मेरे गोल का नंबर कोई हो, मैं फुटबॉल इतिास का सबसे बेस्ट खिलाड़ी हूं. इस बात पर बिल्कुल भी बहस नहीं होनी चाहिए कि इतिहास का सबसे बेस्ट प्लेयर कौन है. आपको सिर्फ गोल मारना होता है. नंबर्स सबकुछ बता देते हैं.”

विज्ञापन

‘मैं वर्तमान में जीता हूं’

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आगे कहा, “मैं कभी भी फ्यूचर के बारे में नहीं सोचता हूं. मैं वर्तमान में जीता हूं और इसके लिए अपने बच्चों की कसम खा सकता हूं. मैं आज के बारे में सोचता हूं. मैं मौजूदा पल के बारे में बात करता हूं. मुझे नहीं पता कि कल मेरे साथ क्या होगा. हो सकता है कि सुबह मैं उठूं और मेरा खेलने का मन ना करे. मैं किसी के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा.”

विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करियर रहा है शानदार

फुटबॉल की दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया उन्हें जानती है. उनकी फैन-फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. रोनाल्डो ने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा गोल भी हैं. 234 इंटरनेशनल मैचों में वो 146 गोल मार चुके हैं. रोनाल्डो अब धीरे-धीरे अपने करियर के कुल एक हजार गोल के आंकड़े के करीब पहुंच रहे हैं. उनकी और लियोनेल मेसी की तुलना लगातार होती रहती है. लगातार ये बहस जारी है कि दोनों में से सर्वश्रेष्ठ कौन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ