IPL 2026: BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया भारी जुर्माना, पहले ही मैच में ‘सरपंच साहब’ को ये चूक पड़ी भारी

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक गलती करना भारी पड़ा है. बीसीसीआई की तरफ से उनकी इस एक गलती पर चाबुक चल चुका है और उनके ऊपर लाखों का फाइन लगाया गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उनके ऊपर कितना फाइनल लगा है और उनकी गलती क्या थी.

jacket - 2026-04-01T095917.392

IPL 2026 PBKS vs GT: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई की तरफ से जुर्माना लगाया गया है. उनके ऊपर गुजरात के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का फाइनल लगाया गया है. आईपीएल की आचार संहिता के आधार पर उनको दोषी पाया गया है और सजा के तौर पर ये फाइन लगाया गया है. इसको लेकर आईपीएल की तरफ से एक रिलीज जारी की गई है जिसमें इस बात की पूरी जानकारी है. 

विज्ञापन

पिछले साल भी हो चुकी है यही गलती

श्रेयस अय्यर साल 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान बने थे. पिछले सीजन भी उनके ऊपर स्लो ओवर रेट के चलते 2 बार फाइन लगाया गया था. पहली गलती पर उन्होंने 12 लाख का जुर्माना भरा था तो वहीं दूसरी गलती पर उनसे 24 लाख का फाइन वसूला गया था. अगर कोई टीम तय समय सीमा के अंदर अपने 20 ओवर खत्म करने में कामयाब नहीं हो पाती है तो इसे टीम के कप्तान की गलती माना जाता है. ऐसे में अगर पंजाब की टीम एक बार और स्लो ओवर रेट के लिए गलती करती है तो अय्यर से दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने गुजरात को धोया

पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है. टीम ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की है. इस मैच में टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के दम पर पंजाब की टीम ने 19.1 ओवर में 163 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. इससे पहले गुजरात की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 162 रनों का स्कोर खड़ा किया था. पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाख ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए तो वहीं युजवेंद्र चहल ने भी 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 28 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ