हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026 में कब होगा लियोनल मेसी का अगला मैच? राउंड ऑफ 16 में इस तगड़ी टीम से होगा सामना

FIFA World Cup 2026 Lionel Messi Next Match: अर्जेंटीना की टीम ने राउंड ऑफ 32 के मैच में जीत हासिल करते हुए अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है. कांटे के मैच में टीम के आखिरी मिनटों में बाजी मारी. ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल है कि टीम अगला मैच खेलने के लिए कब उतरने वाली है.

विज्ञापन
Screen Grab

FIFA World Cup 2026 Lionel Messi Next Match: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. हर दिन एक से बढ़कर एक नॉकआउट मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. छोटी टीमें इस बार टूर्नामेंट में अपना असली दम दिखा रही हैं. राउंड ऑफ 32 के मैच में अर्जेंटीना को जीत हासिल करने के लिए पूरा दम लगाना पड़ा. पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही टीम केप वर्डे ने दमदार खेल दिखाया लेकिन मैच के आखिरी पलों में मुकाबला गंवा दिया. अब अर्जेंटीना ने इस मैच में जीत हासिल करते हुए राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर दी है. चलिए आपको बताते हैं कि ये मैच कब और किस टीम के खिलाफ होगा.

कांटे के मुकाबले अर्जेंटीना ने मारी बाजी

अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच कांटेदार मुकाबला देखने को मिला. मेसी ने इस मैच के 29वें मिनट में गोल करते हुए टीम को बढ़त दिलाई. पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हो सकता. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया. केप वर्डे ने 59वें मिनट में गोल दागकर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. इसके बाद अर्जेंटीना के लिए मार्टिनेज ने 92वें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलाई लेकिन केप वर्डे ने वापसी करते हुए 103वें मिनट में मैच को फिर से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. इसके बाद मैच में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें 111वें मिनट में मेसी के कॉर्नर पर डिने बोर्गस ने आत्मघाती गोल कर टीम को हरा दिया.

मेसी का अगला मुकाबला कब होगा?

अर्जेंटीना का अगला मुकाबला राउंड ऑफ 16 में होगा. टीम का सामना इजिप्ट से होने वाला है. इजिप्ट की टीम भी इस साल कमाल के रंग में खेलती हुई नजर आ रही है. ऐसे में अर्जेंटीना और मेसी के लिए इस मैच में दमदार खेल दिखाना जरूरी होगा. ये मुकाबला 7 जुलाई को होगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. मेसी की टीम इस मैच में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेगी. टीम के पास इस बार टाइटल डिफेंड करने का शानदार मौका होगा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- FIFA World Cup: मेसी ने रच डाला इतिहास, अर्जेंटीना को 3-2 से काबो वर्डे पर जीत दिलाकर राउंड ऑफ 16 का कटाया टिकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola