FIFA World Cup: मेसी ने रच डाला इतिहास, अर्जेंटीना को 3-2 से काबो वर्डे पर जीत दिलाकर राउंड ऑफ 16 का कटाया टिकट

Argentina Defeated Cabo Verde: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 32 मैच में काबो वर्डे का सामना किया और जीत दर्ज करते हुए अगले राउंड का टिकट कटाया. लियोनेल मेसी ने मैच में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास भी रच डाला.

lionel messi

अर्जेंटीना ने जीता मैच (Image: Twitter/X Screengrab)

Argentina Defeated Cabo Verde: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना का राउंड ऑफ 32 मैच काफी रोमांचक साबित हुआ. उनकी भिड़ंत काबो वर्डे से हुई और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. मैच फुल टाइम तक 1-1 की बराबरी पर था और किसी भी दिशा में मुड़ सकता था. मेसी ने मैच में इतिहास रचा और अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 3-2 से जीत दिलाकर राउंड ऑफ 16 के लिए टिकट कटाया.

विज्ञापन

अर्जेंटीना ने काबो वर्डे को हराया

मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में अर्जेंटीना और काबो वर्डे का मैच हुआ. 29वें मिनट में लियोनेल मेसी ने नेट के टॉप पर जोरदार स्ट्राइक करते हुए गोल किया. दूसरे हाफ में काबो वर्डे के डेरॉय डुआर्टे ने धमाकेदार कमबैक किया और एमी मार्टिनेज को चकमा देकर गोल किया और स्कोर 1-1 पर ला खड़ा किया. फुल टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं.

विज्ञापन

मैच एक्सट्रा टाइम में आगे बढ़ा और लिसांड्रो मार्टिनेज ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई. सिडनी लोप्स कब्राल ने सभी को हैरान करते हुए टॉप कॉर्नर पर लॉन्ग रेंज गोल करके स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया. 111वें मिनट में काबो वर्डे के डिने बोर्गेज से गेंद टकराकर नेट में चली गई और अर्जेंटीना को बढ़त मिल गई. 3-2 से उन्होंने मैच जीता.

विज्ञापन

लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास

काबो वर्डे के खिलाफ गोल करके मेसी ने इतिहास रच दिया है. वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में 20 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम 19 गोल थे और काबो वर्डे के खिलाफ खाता खोलकर उन्होंने अपने गोलों की संख्या 20 तक पहुंचा दी.

कब होगा अर्जेंटीना का अगला मैच?

जीत के साथ अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जहां उनकी भिड़ंत इजिप्ट से होगी. 7 जुलाई 2026 को एटलांटा, जॉर्जिया में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. लियोनेल मेसी और मोहम्मद सालाह के बीच भिड़ंत देखने लायक रहने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ