MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके फैंस कम नहीं हुए हैं। पूरी दुनिया में आज भी फैंस उन्हें क्रिकेट के मैदान में देखना चाहते हैं। आईपीएल के दौरान धोनी के फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पसंदीदा गेंदबाज का नाम बता दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
हाल में ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि उनका पसंदीदा गेंदबाज कौन है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा समय में उन्हें जसप्रीत बुमराह बहुत ज्यादा पसंद हैं। बता दें कि जसप्रीत बुमराह का इंटरनेशनल करियर भी धोनी की ही कप्तानी में शुरू हुआ था।
T20 वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन
T20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में उनका इकॉनमी 5 से भी कम था। इसके अलावा वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। फिलहाल जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उम्मीद कि जा रही है कि वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर को लेकर बना हुआ है संशय
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक्टिव हैं। हालांकि इस बार उन्होंने आईपीएल में अगले साल खेलने को लेकर भी कोई हिंट नहीं दिया है। CSK टीम मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई है कि धोनी अभी एक और सीजन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि धोनी अपने फ्यूचर को लेकर क्या फैसला करते हैं।
ये भी पढ़ें: Video: लास्ट बॉल पर छक्का ठोक ‘पागल’ हो गया बल्लेबाज, जश्न में फेंका बल्ला, अंपायर को लग गई चोट
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत जीत सकता है 3 पदक, यहां देखिए छठवें दिन का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
14 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
24 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
51 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines