‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव सूर्यवंशी को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. इसके बाद उन्हें एक महीना फैन ने न्यूजीलैंड में ठंडा पानी नहीं पीने की हिदायत दी.
Vaibhav Sooryavanshi/ Image Source: Sceeengrab Viral Video
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में पहचान बना रहे हैं. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने खेल से लाखों प्रशंसकों का ध्यान खींचा है. लेकिन इस बार चर्चा उनकी बल्लेबाजी की नहीं, बल्कि एक महिला प्रशंसक के साथ हुई उनकी बातचीत की हो रही है. न्यूजीलैंड में भारतीय टीम की जीत के बाद एक महिला ने वैभव को ठंड के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी. उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
विज्ञापन
महिला फैन ने वैभव को दी सेहत का ध्यान रखने की सलाह
यह मामला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद का है. मुकाबला जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी प्रशंसकों से मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली एक महिला ने उनसे बातचीत की और ठंड के मौसम को देखते हुए एक खास सलाह दी.
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिला को कहते सुना जा सकता है, ‘वैभव, ठंडा पानी मत पीना. गरम करके ही पीना.’
महिला की इस बात में एक बड़े का अपने छोटे के प्रति प्यार और चिंता साफ दिखाई दी. उन्होंने जिस अपनेपन के साथ युवा क्रिकेटर को सलाह दी, उसने इस मुलाकात को खास बना दिया. वैभव ने भी मुस्कुराते हुए उनकी बात सुनी. इसके बाद यह वीडियो क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया. लोग महिला के इस स्नेह की तारीफ कर रहे हैं.
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से भी दिखाया दम
महिला प्रशंसक के साथ वैभव का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब वह अपने शानदार खेल को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत की और तेज बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाया.
वैभव ने महज 19 गेंदों में 45 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकले. उनकी आक्रामक शुरुआत ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की और दोनों ने मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई.
वैभव सूर्यवंशी की पहचान अब सिर्फ उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है. मैदान पर उनका निडर अंदाज और मैदान के बाहर प्रशंसकों के साथ उनकी सहज बातचीत भी लोगों का ध्यान खींच रही है.
क्रिकेट में अक्सर खिलाड़ियों के बड़े स्कोर और रिकॉर्ड की चर्चा होती है, लेकिन प्रशंसकों के साथ जुड़े ऐसे छोटे पल भी खास बन जाते हैं. महिला प्रशंसक की सलाह ने यही दिखाया कि वैभव को लेकर लोगों में कितना लगाव है. कम उम्र में मिली इस लोकप्रियता के बीच प्रशंसकों का ऐसा अपनापन युवा बल्लेबाज के लिए एक यादगार अनुभव बन सकता है.