Ranji Trophy में मुशीर खान का बड़ा कारनामा, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

Musheer Khan: सरफराज खान के छोटे भाई और मुंबई के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ तीसरे राउंड के मुकाबले में इतिहास रच दिया. मुशीर ने हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में शतक लगाया और फिर 6 विकेट भी चटकाए.

Ranji Trophy, Musheer Khan

मुशीर खान ने एक ही मैच में शतक लगाने के साथ झटके 6 विकेट (PIC Credit - X)

Ranji Trophy, Musheer Khan Created History: मुंबई के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में हरियाणा के खिलाफ तीसरे राउंड के मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया. भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर ने हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और फिर घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ ही मुशीर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह 21वीं सदी में एक ही फर्स्ट क्लास मैच में शतक लगाने और 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

मुशीर खान ने शतक लगाने के बाद झटके 6 विकेट

21 वर्षीय मुशीर खान ने हरियाणा के खिलाफ मुकाबले में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मुंबई की जीत लगभग पक्की कर दी है. सबसे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज मुशीर ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 185 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का भी लगाया. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक रहा, जो उन्होंने अपने 21वें मुकाबले में लगाया. उनकी सेंचुरी और अंगकृष रघवंशी की 180 गेंदों पर 114 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 430 रन बनाए.

विज्ञापन

बल्ले से धमाल मचाने के बाद मुशीर ने अपनी गेंदबाजी में भी कहर बरपाया. उन्होंने हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में कुल 6 विकेट चटकाए. उन्होंने 31 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 85 रन खर्च कर 6 विकेट अपने नाम किया. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. उनकी इस घातक गेंदबाजी के आगे हरियाणा की टीम टिक नहीं सकी और पूरी टीम 270 रनों पर सिमट गई. इसके बाद मुंबई ने हरियाणा को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी ब्लॉकबस्टर एंट्री

विज्ञापन

मुशीर खान ने रचा इतिहास

इस ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ ही मुशीर खान मुंबई क्रिकेट उन चुनिंदा दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक ही मैच में शतक लगाने के साथ 5 विकेट हॉल लिया है. मुशीर मुंबई के लिए एक मैच में यह डबल कारनामा करने वाले 21वें सदी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास में आखिरी बार यह कारनामा रवि शास्त्री ने किया था.
शास्त्री ने 1990-91 सीजन में मध्य प्रदेश के खिलाफ इंदौर के मैदान पर 158 रनों की पारी खेलने के बाद 5 विकेट हासिल किए थे. मुंबई के अब तक 6 खिलाड़ियों एक ही मैच में शतक लगाने के साथ 5 विकेट ले चुके हैं.

मुंबई के लिए एक ही मैच में शतक और 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी

  • मदन रायजी बनाम महाराष्ट्र, बॉम्बे, 1947-48
  • दत्तू फडकर बनाम मद्रास, मद्रास, 1948-49
  • वीनू मांकड़ बनाम मद्रास, बॉम्बे, 1953-54
  • पॉली उमरीगर बनाम महाराष्ट्र, पुणे, 1957-58
  • रवि शास्त्री बनाम मध्य प्रदेश, इंदौर, 1990-91
  • मुशीर खान बनाम हरियाणा, मुंबई में 2026-27

ये भी पढ़ें- ICC Test Rankings: रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, मार्को यानसन पहली बार बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ