Mumbai Indians: आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है. टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि कई स्टार खिलाड़ी रिलीज किए जा चुके हैं. टीम ने 9 खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है.
9 खिलाड़ी हुए रिलीज
टीम ने 9 खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है, जिसमें बेवन जेकब्स, के श्रीजीथ, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, लीजा विलियम्स, सत्यनरायण राजू मुजीब उर रहमान, रीस टॉप्ली का नाम शामिल है. अर्जुन तेंदुलकर एलएसजी में ट्रेड हुए हैं. वह पहली बार मुंबई के अलावा किसी और टीम से खेलते हुए नजर आएंगे.
इन खिलाड़ियों को मुंबई ने किया रिटेन
सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, शरफेन रदरफॉर्ड, रियान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, हार्दिक पांड्या, नमनधीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, रज अंगद बावा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजन्फर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, मयंक मारकंडे.
मुंबई के पास अभी भी कई स्टार खिलाड़ी बचे हैं, जो आगामी सीजन में कमाल का प्रदर्शन कर टीम को छठा खिताब दिला सकते हैं. बल्लेबाजी विभाग में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि गेंदबाजी विभाग में टीम के पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट मिचेल सेंटनर के अलावा दीपक चाहर मौजूद हैं.
हार्दिक की अगुवाई में मुंबई रचना चाहेगी इतिहास
ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, 8 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर
आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था. साल 2024 में तो मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. लेकिन आईपीएल 2025 में मुंबई ने प्लेऑफ जगह बनाई थी, लेकिन टीम को दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि हार्दिक से पहले रोहित शर्मा मुंबई को 5 बार खिताब अपने नाम दिला चुके हैं. ऐसे में अब हार्दिक मुंबई को छठा खिताब दिलाने की नियत से मैदान पर उतरेंगे. हालांकि हार्दिक आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में खिताब जिता चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: आंद्रे रसेल-वेंकटेश अय्यर सहित कुल 9 खिलाड़ियों को KKR ने किया रिलीज, 64.3 करोड़ का हुआ पर्स
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
23 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
42 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
45 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines