---विज्ञापन---

जोरदार वापसी के लिए तैयार अर्जुन तेंदुलकर, इस बड़े टूर्नामेंट में कर सकते हैं कमबैक

Arjun Tendulkar: भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार खत्म होने वाला है, जहां वो रणजी क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

Arjun Tendulkar: भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने लंबे समय से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं खेला है। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है, जहां वो रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए वापसी करने के लिए तैयार हैं। गोवा का यह ऑलराउंडर नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप फाइनल में खेलता नजर आ सकता है।

गोवा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान अर्जुन को टीम से बाहर कर दिया था। लेकिन वह रणजी सीजन में टीम के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्जुन ने अब तक 4 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। फाइनल में वे 20 विकेट का आंकड़ा पार कर सकते हैं। गोवा और नागालैंड के बीच फाइनल 23 से 27 जनवरी तक दीमापुर में खेला जाएगा। इस तरह गोवा के लिए मैच में अर्जुन की भूमिका अहम होगी।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी का मजेदार टीजर वायरल, रोहित-विराट नहीं ये भारतीय खिलाड़ी वीडियो में शामिल

ऐसा है अर्जुन तेंदुलकर का करियर

बता दें कि अर्जुन 2022/23 सीजन से पहले गोवा चले गए थे। गोवा में शामिल होने से पहले वे टी-20 क्रिकेट खेल चुके थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में यादगार डेब्यू किया और राजस्थान के खिलाफ शतक जड़ा था। सचिन के लाड़ले ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट ए और 24 टी-20 मैच खेले हैं। अर्जुन ने रेड-बॉल क्रिकेट में 37 और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 52 विकेट लिए हैं।

---विज्ञापन---

आईपीएल में मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे अर्जुन

अर्जुन प्लेट ग्रुप रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद इस साल आईपीएल में लौटेंगे, जहां वो पांच बार की चैम्पियंस मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइज 30 लाख रुपये में खरीदा था। बता दें कि इस टीम में अर्जुन साल 2021 से हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया गया था।। 2023 में अर्जुन का लंबा इंतजार खत्म हुआ, जहां उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी में भी फेल हुए रोहित शर्मा, फैंस को किया निराश

---विज्ञापन---

First published on: Jan 23, 2025 01:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola