चैंपियंस ट्रॉफी का मजेदार टीजर वायरल, रोहित-विराट नहीं ये भारतीय खिलाड़ी वीडियो में शामिल

Champions Trophy 2025 Teaser: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टीजर अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 5 खिलाड़ियों दिख रहे हैं। हालांकि रोहित-विराट इस टीजर में नहीं हैं।

Champions Trophy Teaser

Champions Trophy Teaser

Champions Trophy 2025 Teaser: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं अब इस टूर्नामेंट का एक छोटा टीजर आईसीसी ने रिलीज किया है। जिसमें 5 खिलाड़ी दिख रहे हैं। हालांकि, इस टीजर में भारत की तरफ से रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं बल्कि दूसरा खिलाड़ी दिख रहा है।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी का टीजर हुआ रिलीज

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में सबसे पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और शादाब खान को दिखाया गया है। इस टीजर में टूर्नामेंट की ट्रॉफी को एक बिल्डिंग में दिखाया गया है। टीजर में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या को दिखाया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को भी टीजर में दिखाया गया है। ये सभी खिलाड़ी टीजर में ट्रॉफी हासिल करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

8 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की हो रही वापसी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज पूरे 8 साल के बाद हो रहा है। जिसकी मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, बल्कि टीम इंडिया के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेले जाएंगे। पिछली बार साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट खेला गया था। जिसके फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। इसके अलावा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ