कुलदीप यादव ने किया कमाल, 10 विकेट लेकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

Kuldeep Yadav 10 Wickets: कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी विरोधी टीम के होश उड़ा दिए. उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूट ली है. कुलदीप ने 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया.

कुलदीप यादव 10 विकेट लेने के बाद/ Image Source: Yorkshire

कुलदीप यादव 10 विकेट लेने के बाद/ Image Source: Yorkshire

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं. 8 से 10 सितंबर के बीच यॉर्कशायर और एसेक्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया और 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. उनकी दमदार गेंदबाजी से यॉर्कशायर ने मुकाबला एक पारी और 106 रनों से जीत लिया. यॉर्कशायर की ओर से जीत के हीरो कुलदीप यादव ही रहे, जिन्होंने दोनों ही पारियों में अपनी टीम के लिए धमाल मचा दिया.

विज्ञापन

यॉर्कशायर की ओर से कुलदीप यादव ने मचाया तहलका

यॉर्कशायर की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में 23 ओवर में 70 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 3.04 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए. दूसरी पारी में कुलदीप ने 16 ओवर में 50 रन खर्च करते हुए 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने इस तरह 10 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन लौटा दिया. कुलदीप ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से खटिया खड़ी कर दी.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

यॉर्कशायर ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 118 ओवर में 390 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन डोम बीस ने बनाए थे. उन्होंने 137 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली, जवाब में एसेक्स की टीम 69.4 ओवर में 171 रन ही बना सकी. इसके बाद फॉलो ऑन मिलने के बाद एसेक्स ने दूसरी पारी में 40 ओवर में 113 रन बनाए. इस तरह यॉर्कशायर ने 106 रनों से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन

कुलदीप ने भारत के लिए 19 टेस्ट मैच में 80 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 121 वनडे मैच में 194 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, 54 टी-20 मैच खेलते हुए इस गेंदबाज ने 95 विकेट चटकाए हैं. वनडे और टी-20 में वह 2-2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं.

कुलदीप ने भारत के लिए हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में 1 विकेट लिया था, जबकि दूसरी पारी में उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली थी. इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच से उन्हें बाहर कर दिया गया था. कुलदीप लगातार भारत के लिए खेल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ