IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, दीप्ति-शेफाली का चला जादू

IND W vs BAN W: एसीसी महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश और भारतीय टीम के बीच खेला गया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करके जीत दर्ज की है. इसी के साथ भारत ने फाइनल मुकाबले में जगह पक्की कर ली है.

Indian Women Cricket Team

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया (Pic Credit- AI Generated)

IND W vs BAN W: एसीसी महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला में इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसका फायदा उठाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 109 रन ही बनाए और 40 रनों से हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर  

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गई. जिसके बाद नंबर 3 की बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 24 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बनाए. टीम इंडिया की स्टार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करके 40 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 160 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. 

विज्ञापन

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फैंस को निराश करते हुए 28 गेंदों में सिर्फ 24 रन ही बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अंत में आकर 21 रनों की पारी खेली. आखिरी के 2 ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा ने 6 गेंदों में ही 13 रन बना दिए. जिसके कारण ही टीम इंडिया 20 ओवरों की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाने में सफल हुई. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए सुल्ताना खातून ने 2 विकेट हासिल किए. अन्य बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. 

फाइनल में पहुंच गई टीम इंडिया 

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत मिली. लेकिन श्री चरणी ने टीम इंडिया का कमबैक कराया. जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम को कमबैक ही नहीं करने दिया. बांग्लादेश की सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने 21 रन बनाए, तो वहीं सोभना मोस्तरी ने 18 रन जोड़े. कप्तान निगार सुल्ताना ने भी 19 रन जोड़े. जिसके बाद शोरना अख्तर ने नाबाद 22 रन बनाए.  

विज्ञापन

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 109 रन ही बना सकी. जिसके कारण ही टीम इंडिया को 40 रनों से जीत मिली. इसी के साथ हरमनप्रीत कौर की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. बात टीम इंडिया की गेंदबाजी की करें तो दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं नंदिनी शर्मा ने भी 2 विकेट झटके. श्री चरणी और प्रेमा रावत को भी 1-1 सफलता मिली. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ