रणजी ट्रॉफी में भी फेल हुए रोहित शर्मा, फैंस को किया निराश

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले जा रहे मैच की पहली पारी में रोहित महज 3 रन बनाकर आउट हुए।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे फेज का आगाज हो गया है। आज मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी मुंबई की तरफ से खेल रहे हैं। इस मैच में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। ये दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए। रोहित शर्मा ने फिर से फैंस को अपनी खराब बल्लेबाजी से निराश किया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप

हाल ही में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलकर आई थी। इस सीरीज में टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जिसके चलते रोहित ने खुद को सिडनी टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं इस सीरीज में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी। जिसके बाद रोहित शर्मा ने भी रणजी ट्रॉफी खेलने का फैसला किया। रोहित की पूरे 10 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई और पहले ही मैच में रोहित फ्लॉप साबित हुए।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में रोहित शर्मा पहली पारी में 19 गेंदों का सामने करने के बाद महज 3 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को उमर नाजिर ने आउट किया। रोहित शर्मा का आउट होमे का तरीका कुछ वैसा ही था जैसे वे एडिलेड टेस्ट में हुए थे। रोहित के अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इस मैच की पहली पारी में कुछ बल्लेबाजी नहीं कर पाए। जायसवाल पहली पारी में 8 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ