MS Dhoni fined by Ranchi Traffic Police: आईपीएल 2026 के लिए एमएस धोनी तैयारी कर रहे हैं. वह चेन्नई में सीएसके के कैंप में भी शामिल हैं. सीजन की शुरुआत से पहले एमएस धोनी को बड़ा झटका लगा है. रांची ट्रैफिक पुलिस ने धोनी को तेज गाड़ी चलाने के मामले में जुर्माना लगाया है. धोनी पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया है.
एमएस धोनी पर लगा जुर्माना
एमएस धोनी पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया है. उनके ऊपर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया. कुछ दिन पहले झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची में एक आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग के आरोप में धोनी पर नोटिस जारी किया था. अब एक बार फिर से धोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. धोनी रांची में खुद से बाइक और कार ड्राइव करते हुए नजर आते हैं. धोनी गाड़ियों के शौकीन हैं. उनके पास कई बाइक्स मौजूद हैं.
आईपीएल 2026 की तैयारी जोरों शोरों पर
आईपीएल 2026 28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. सभी टीमें अपनी तैयारी में जुट गई हैं. एमएस धोनी भी सीएसके के कैंप में शामिल हो गए हैं. धोनी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं. वह नेट में खूब बल्लेबाजी कर रहे हैं और जमकर पसीने बहा रहे हैं. एमएस धोनी को सीएसके ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के 5 ‘हथियार’ भारत पर पड़ सकते हैं भारी, बचकर रहना टीम इंडिया!
उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 बार सीएसके को ट्रॉफी भी जिताई है. सीएसके इस बार अपना छठा खिताब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. इस बार सीएसके में संजू सैमसन और सरफराज खान जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. संजू को राजस्थान रॉयल्स से रवींद्र जडेजा की जगह पर ट्रेड किया गया था. आईपीएल 2026 का इंतजार एमएस धोनी के फैंस भी कर रहे हैं. धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हैं.
ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक पारी के बाद संजू सैमसन को मिला ICC से बड़ा इनाम, रैंकिंग में लगाई 25 पायदान की छलांग
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines