MI vs SRH मैच के दिन मंबई का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. मैच के दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्यिय्स और न्यूनतम तापमाना 28 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट पूरा मैच देखने को मिलने वाला है.
IPL 2026, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में आज यानी बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी. यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. 5 बार की चैंपियन MI का प्रदर्शन इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है और टीम को 7 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत मिली है, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम 4 अंकों के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.
मुंबई को पिछले मुकाबले में CSK के खिलाफ 103 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक खेले 8 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और 3 मैच गंवाए हैं. हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था. टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है. अब मुंबई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा, जबकि हैदराबाद की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी.
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
मंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 41वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
MI vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बड़े शॉट्स खेलना आसान रहता है. इस पिच पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. यहां गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है. ऐसे में यह मुकाबला भी हाई स्कोररिंग होने की पूरी संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दिन मंबई का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. मैच के दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्यिय्स और न्यूनतम तापमाना 28 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट पूरा मैच देखने को मिलने वाला है.
Mumbai Indians vs SRH IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष भरत, विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट प्लेयर – अश्वनी कुमार.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
इम्पैक्ट प्लेयर – ट्रेविस हेड.
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 19 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बड़े शॉट्स खेलना आसान रहता है. इस पिच पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. यहां गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है. ऐसे में यह मुकाबला भी हाई स्कोररिंग होने की पूरी संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.इम्पैक्ट प्लेयर – ट्रेविस हेड.
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष भरत, विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.इम्पैक्ट प्लेयर – अश्वनी कुमार.
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन अब तक खेले 8 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में फिलहाल चौथे नंबर पर है. हैदराबाद की टीम ने लगातार चार मैच जीते हैं और पिछले मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था.
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन अब तक खेले 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है. अब मुंबई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बाकी बचे 7 मैच जीतना जरूरी है.
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 19 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेलटन, रघु शर्मा, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार.
आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में आज (29 अप्रैल) मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, तो दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.










