Babar Azam

धमाकेदार शतक जड़कर एशिया के किंग बने बाबर आजम, इस मामले में कोहली-अभिषेक को भी छोड़ा पीछे

Babar Azam: लंबे समय से पाकिस्तानी स्टार खिलाड़ी बाबर आजम बुरे फॉर्म से जूझ रहे थे. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया है. पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर ने क्वालिफायर 1 में शतक जड़कर अपनी टीम को फाइनल में सीधी एंट्री दिला दी है.

Babar Azam: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 28 अप्रैल को पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. जहां पर पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने धमाकेदार शतक जड़कर अपनी टीम को फाइनल में एंट्री दिला दी है. इसके साथ ही उन्होंने शानदार शतक जड़ते ही एशियाई किंग बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली और उभरते हुए स्टार अभिषेक शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है.  

विज्ञापन

बाबर आजम ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड 

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ बाबर आजम ने 59 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली थी. जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. बाबर की इस पारी के कारण ही उनकी टीम को 70 रनों से जीत मिली. इस शतक के साथ ही आजम ने अब टी-20 फॉर्मेट में 13 शतक पूरे कर लिए हैं. एशिया में वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद साहिबजादा फरहान ने अब तक खेली 167 पारियों में 9 शतक जड़े हैं. वहीं दिग्गज विराट कोहली के नाम के नाम 405 पारियों में 9 शतक दर्ज हैं. अभिषेक शर्मा ने भी 185 पारियों में ही 9 सैकड़ा जड़ दिया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ