VIDEO: AI चिप बैट के इस्तेमाल पर वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़ा बयान, विरोधियों की कर दी बोलती बंद

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी लगभग हर मैच में अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 को फैंस के लिए अपनी बल्लेबाजी से यादगार बना दिया है. अब तक खेले गए मुकाबले में वैभव ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

Cricket News - 2026-04-29T162548.855

IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अपने लगभग हर मैच में वह कई नए रिकॉर्ड भी बना रहे हैं. वैभव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की और ऑरेंज कैप पर कब्जा भी जमाया. वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर पाकिस्तान के एक खेल विशेषज्ञ ने सवाल उठाया था और मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह अपने बैट में AI चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब वैभव ने इस सवाल का जवाब अपने अंदाज में दिया है.

विज्ञापन

क्या बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल करते हैं वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. दावा किया जा रहा था कि वैभव अपने बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में इस सवाल का जवाब वैभव से खुद ही पूछ लिया गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. मैच के बाद वैभव से एक शख्स ने सवाल किया और कहा कि क्या आप अपने बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं? इस पर वैभव ने हंसते हुए कहा “भगवान ने लगाकर दिया है. भगवान ने मुझे ऊपर ही बोला था कि तुम्हारे बैट में कुछ लगाकर दे रह हूं. मैं उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं.” वैभव ने अपने जवाब से महफिल लूट ली है.

विज्ञापन

पंजाब के खिलाफ हासिल की ऑरेंज कैप

पंजाब किंग्स के खिलाफ वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था और 16 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी. इसी पारी के दम पर उन्होंने अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल की थी. अब वैभव 400 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा चुके हैं. इससे पहले वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. हालांकि ये मैच राजस्थान रॉयल्स को गंवाना पड़ा, क्योंकि हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बैटिंग में गर्दा उड़ाया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ