---विज्ञापन---

खेल

MI vs CSK IPL 2026 Live Score: आज मुंबई और चेन्नई के बीच होगा घमासान, जानें किसका पलड़ा है भारी?

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला आज (23 अप्रैल) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 23, 2026 18:30 IST
MI vs CSK IPL 2026 Live Score
MI vs CSK IPL 2026 Live Score

IPL 2026, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में आज यानी गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. ये दोनों टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो रोमांच चरम पर होता और कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि, इस सीजन अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है.

मुंबई और चेन्नई दोनों ही टीमें अब तक 6-6 मैच खेल चुकी है और दोनों को 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल मुंबई की टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है, जबकि चेन्नई की टीम 4 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में आगे निकलाना चाहेगी. वहीं, इस मैच में सबकी नजरें एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी पर टिकी रहेंगी.

---विज्ञापन---

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

MI vs CSK IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. आईपीएल 2026 में यहां अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 218 रन रहा है. इन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी मजबूत है, इसलिए गेंदबाजों को रन रोकने के लिए बेहद सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी.

---विज्ञापन---

मौसम की बात करें तो मैच के दिन मुंबई में गर्मी और उमस का असर देखने को मिल सकता है. शाम के समय तापमान करीब 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, साथ ही नमी भी अधिक होगी. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है.

Mumbai Indians vs CSK IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष्ण भरत, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट प्लेयर – अश्विनी कुमार.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान (विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर – एमएस धोनी.

CSK vs Mumbai Indians IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो MI का पलड़ा थोड़ी भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई ने 18 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि, पिछले 5 मैचों में चार बार CSK ने बाजी मारी है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

18:30 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. आईपीएल 2026 में यहां अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 218 रन रहा है. इन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी मजबूत है, इसलिए गेंदबाजों को रन रोकने के लिए बेहद सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी.

18:16 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान (विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह.इम्पैक्ट प्लेयर – एमएस धोनी.

18:11 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष्ण भरत, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह.इम्पैक्ट प्लेयर – अश्विनी कुमार.

18:03 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: रोहित शर्मा की वापसी पर सस्पेंस

MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह पिछले 2 मैच नहीं खेल पाए हैं. रोहित ने मंगलवार को अभ्यास नहीं किया और ऐसे में उनके आज खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. रोहित के खेलने पर फैसला टॉस से पहले ही लिया जा सकता है.

17:46 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं?

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी काल्फ इंजरी के कारण अब तक इस सीजन मैदान पर नहीं उतर पाए हैं. हालांकि, धोनी अब पूरी तरह फिट हैं और वह इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि, वह इस मैच में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला टॉस के बाद होगा.

17:40 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई के लिए जीत बेहद जरूरी

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. 4 अंकों के साथ टीम 8वें पायदान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए आने वाले मुकाबलों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है.

17:37 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी मुंबई

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने अब तक 6 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है और 4 अंकों के साथ पॉइंटस टेबल में 7वें स्थान पर है. MI ने लगातार 4 मैच हारने के बाद अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल की थी और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए उसे अपने बचे हुए 8 मैचों में कम से कम 5 जीत हासिल करनी होंगी.

17:30 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई में हुई आकाश मधवाल की एंट्री

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है. CSK ने चोटिल आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट के रूप में ऑलराउंडर आकाश मधवाल की जगह टीम में शामिल किया है. फ्रेंचाइजी ने मधवाल को 30 लाख रुपये में साइन किया है.

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- MI के खिलाफ मुकाबले से पहले बदल गया CSK का स्क्वॉड, टीम में हुई इस मैच विनर की एंट्री

17:29 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा रहा है भारी?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो MI का पलड़ा थोड़ी भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई ने 18 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि, पिछले 5 मैचों में चार बार CSK ने बाजी मारी है.

17:20 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स, आकाश मधवाल.

17:19 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

17:17 (IST) 23 Apr 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: आज मुंबई और चेन्नई में होगी कड़ी टक्कर

आईपीएल 2026 में आज (23 अप्रैल) दो राइवल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स एक-दूसरे भिड़ेंगी. यह हाई वोल्टेज मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें अब तक 6-6 मैच खेल चुकी हैं और 4-4 मुकाबले गंवाए हैं. प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है

First published on: Apr 23, 2026 05:08 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.