IPL 2026: MI के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में होगी इस स्टार तेज गेंदबाजी की एंट्री! नाथन एलिस का है रिप्लेसमेंट

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम में एक ऑस्ट्रेलिया का स्टार तेज गेंदबाज हिस्सा बन गया है और वो मुंबई के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा भी बन सकता है. कौन है ये धाकड़ तेज गेंदबाज आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (19)

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री होने जा रही है. इस मैच की प्लेइंग 11 में सीएसके की टीम एक बड़ा बदलाव कर सकती है. ऑस्ट्रेलिया के 30 साल के स्पेंसर जॉनसन इस मैच से पहले स्क्वॉड के साथ जुड़ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो इस मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. चेन्नई की टीम इस सीजन खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है. हाल ही में खलील अहमद और आयुष म्हात्रे चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

एलिस की जगह मिला स्पेंसर जॉनसन को मौका

सीएसके की टीम ने नाथन एलिस को टीम में शामिल किया था लेकिन चोट के चलते वो टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही चोट के चलते बाहर हो गए थे. ऐसे में फ्रेंचाइजी की तरफ से स्पेंसर जॉनसन को एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया था. जब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान हुआ था तो उस समय वो भी चोटिल थे लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और नेट्स में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. ऐसे में इस मैच की प्लेइंग 11 में उनकी एंट्री से टीम को मजबूती जरूर मिलेगी.

विज्ञापन

CSK के लिए जीत बेहद जरूरी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है. टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में से केवल 2 मैचों में ही जीत दर्ज की है तो वहीं 4 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पहले 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद टीम ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की थी. इसके बाद टीम को सनराइजर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ