LSG vs RR: रवींद्र जडेजा ने आखिर क्यों शिक्षा मंत्री को प्लेयर ऑफ द मैच किया डेडिकेट? राजस्थान के लिए खोला खाता 

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम को जीत की राह पर मोड़ा. जिसके कारण ही मैच खत्म होने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला.

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स की टीम को पिछले सीजन में एक स्टार ऑलराउंडर की कमी खली थी. जिसे पूरा करते हुए उन्होंने रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ लिया. अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे रवींद्र जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अहम योगदान दिया. जिसके कारण ही उनकी टीम 40 रनों के मुकाबला जीत गई. जिसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गुजरात की शिक्षा मंत्री को अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड डेडिकेट कर दिया. 

विज्ञापन

गुजरात की शिक्षा मंत्री पर बोले रवींद्र जडेजा 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए. उसके बाद गेंदबाजी में 4 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट लिया. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बोलते हुए रवींद्र जडेजा ने कहा, ‘प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड पाकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. इस अवॉर्ड को मैं गुजरात की एजुकेशन मिनिस्टर (रवींद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा जडेजा) को डेडिकेट करना चाहता हूं. मैच से पहले उन्होंने कल मुझसे कहा था कि मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा और मैं अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा.’ शिक्षा मंत्री बनने से पहले वो अपने पति को सपोर्ट करने मैदान पर आया करती थी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: हर मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी करते हैं ये काम, जिसके बाद गेंदबाजों के छूट जाते पसीने

अपनी गेंदबाजी के बारे में जडेजा ने किया बड़ा खुलासा 

आईपीएल 2026 में अब तक रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी में बहुत अच्छा किया है. वहीं बल्लेबाजी में भी 2 अहम पारियां खेली है. अपनी गेंदबाजी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने स्ट्रेंथ पर भरोसा था. मैं अपने पार्टनर से भी यहीं कह रहा था कि इंतजार करो फिर उसके बाद गेंदबाज पर अटैक करो. जहां तक निकोलस पूरन के विकेट का सवाल है, तो वह मेरी पॉकेट में हैं. मेरे दिमाग में ऐसा ख्याल आया और वही चीज मैंने किया. गेंद ग्रिप हो रही थी. स्लो बॉल डालने पर थोड़ी रुक कर आ रही थी. जिससे मुझे काफी मदद मिली.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ