IPL 2026: हर मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी करते हैं ये काम, जिसके बाद गेंदबाजों के छूट जाते पसीने

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जब से आईपीएल में डेब्यू किया है, उसके बाद से वो हमेशा खबरों में ही बने रहते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से रन नहीं आए. वो सिर्फ 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. सूर्यवंशी भले ही इस मुकाबले में फेल हुए, लेकिन उन्होंने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. इस मुकाबले के बाद उन्होंने पोस्ट मैच ब्राडकास्टर से बात करते हुए अपनी एक आदत पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वो हर मैच से पहले क्या करते हैं. जिसके बाद वो गेंदबाजों को बहुत ज्यादा परेशान करते हैं. 

विज्ञापन

अपनी आदत पर बोले वैभव सूर्यवंशी 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी कमेंटेटरों से बात करते हुए नजर आए. जहां पर उनसे कमेंटेटर ने पूछा कि, ‘जिस उम्र में बच्चे कार्टून देखते है, उस उम्र में आप गेंदबाजों का कार्टून बना रहे हैं. कैसे कर लेते हैं ऐसा? क्या दिमाग में चलता है?’ इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी से सभी को हैरान करते हुए बताया कि वो हर मुकाबले से पहले कार्टून देखते हैं. हालांकि उनके दिमाग में कुछ भी नहीं चलता रहता है. कार्टून देखने के साथ ही साथ वो मैच पर भी अपना फोकस बनाए रखते हैं. 15 साल के होने के कारण ही इस आदत पर सभी फैंस उनकी सच्चाई की तारीफ कर रहे हैं. वैभव पोस्ट मैच सेरेमनी के दौरान भी खुलकर बोलते हुए नजर आते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच CSK स्टार की मां का हुआ देहांत, MI के खिलाफ मैच से हुए बाहर!

फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी 

पिछले मुकाबले में फेल होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर नजर आ हैं. सूर्यवंशी फिलहाल विराट कोहली से भी आगे नजर आ रहे हैं. अब तक इस सीजन में उन्होंने अपनी टीम को 3 मैच धमाकेदार बल्लेबाजी करके जिताए हैं. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर नजर आ रही है. राजस्थान की टीम को नॉकआउट में अपनी जगह बनाने के लिए अब सिर्फ 3 मुकाबले और जीतने हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ