MI vs CSK

MI vs CSK: प्लेऑफ में एंट्री के लिए सीएसके को करना होगा ये काम! मुंबई इंडियंस कर चुकी है कमबैक

MI vs CSK: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स टीम की चुनौती होगी. इन दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. प्लेऑफ में एंट्री के लिए जीत बहुत जरूरी है.

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों ने अब तक आईपीएल में 5-5 ट्रॉफी अपने नाम की है. हालांकि आईपीएल 2026 में दोनों की स्थिति खराब नजर आ रही है. हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना पिछला मुकाबला जीता था, वहीं सीएसके की टीम हार कर इस मैच में उतरने वाली है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उन्हें इस मुकाबले में ये काम करना होगा, नहीं तो उनकी राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगी.  

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स को करनी होगी वापसी 

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अगर वापसी करनी है, तो उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. अगर सीएसके इस मुकाबले में जीत जाती है. तो वो पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर आ सकती है. ऐसे में उनके लिए टॉप 4 का रास्ता खुला रहेगा. अगर इस मुकाबले में भी हार मिलती है, तो उनके लिए आने वाले सभी मुकाबले करो या मरो वाले साबित होंगे. ऐसे में लगातार फेल हो रही इस टीम पर दबाव और बढ़ जाएगा. वहीं इस मुकाबले में जीतते ही मुंबई की टीम टॉप 5 में एंट्री कर लेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ