Live Updates
23:17 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने लखनऊ को 40 रनों से हराया

आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रनों की शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर ही सिमट गई. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया. निकोलस पूरन ने 22 रन और हिम्मत सिंह 15 रन बनाए, जबकि 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं, राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा नंद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला. लगातार दो मैच हारने के बाद राजस्थान की टीम जीत के साथ 2 अहम अंक हासिल करने में कामयाब रही.

23:13 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा 9वां झटका

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर लखनऊ को मयंक यादव के रूप में 9वां झटका लगा. मयंक 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए.

23:09 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों पर 46 रन

लखनऊ ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 46 रनों की जरूरत है. फिलहाल मयंक यादव और दिग्वेश सिंह राठी 1-1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

23:06 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ का 8वां विकेट गिरा

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर लखनऊ ने मोहम्मद शमी के रूप में अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया. शमी 6 रन बनाकर ब्रिजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.

23:03 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ का 7वां विकेट गिरा

17वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को मुकुल चौधरी के रूप में 7वां झटका लगा. मुकुल महज 7 रन बनाकर ब्रिजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.

22:57 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ का छठा विकेट गिरा

फिफ्टी लगाने के तुरंत बाद मिचेल मार्श नांद्रे बर्गर की गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हो गए. रियान पराग ने शानदार कैच लेकर इस काम को अंजाम दिया.

22:55 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: मिचेल मार्थ की फिफ्टी

मिचेल मार्श ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से इस सीजन की अपना पहला अर्धशतक जड़ा. ये उनके आईपीएल करियर की 10वीं फिफ्टी थी.

22:50 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ का 5वां विकेट गिरा

राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई ने लखनई सुपरजायंट्स को झटका देते हुए हिम्मत सिंह को 15 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

22:49 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: 14 ओवर बाद लखनऊ- 89/4

लखनऊ ने 14 ओवर खत्म होने पर 4 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं. हिम्मत सिंह 14 और मिचेल मार्श 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं. एलएसजी को अब जीत के लिए 36 गेंदों में 71 रन की जरूरत है.

22:42 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: 12 ओवर बाद लखनऊ- 74/4

लखनऊ ने 12 ओवर खत्म होने पर 4 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं. हिम्मत सिंह 4 और मिचेल मार्श 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं. एलएसजी को अब जीत के लिए 48 गेंदों में 46 रन की जरूरत है.

22:30 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा चौथा झटका

10वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में चौथा झटका लगा. पूरन 25 गेंदों पर 22 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. 9.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 54 रन है.

22:16 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए सिर्फ 31 रन

RR के खिलाफ लखनऊ ने पावरप्ले के 6 ओवर में सिर्फ 31 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बदोनी और एडेन मार्करम बिना खाता खोले आउट हुए. फिलहाल मिचेल मार्श 23 रन और निकोलस पूरन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:56 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर लखनऊ को एडेन मार्करम के रूप में तीसरा झटका लगा. मार्करम भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया. 3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 16 रन है.

21:50 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा बड़ा झटका

दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में दूसरा झटका लगा. पंत बिना खाता खोले नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 10 रन है.

21:47 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. ओवर की आखिरी गेंद पर रन लेने के चक्कर में आयुष बदोनी रन आउट हो गए. बदोनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

21:39 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और आयुष बदोनी पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

21:23 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने दिया 160 रनों का टारगेट

आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए. टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर ने 22-22 रन बनाए, जबकि कप्तान रियान पराग और डोनोवन फरेरा ने 20-20 रन जोड़े. शुभम दुबे 19 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, राजकुमार यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट चटकाए.

20:55 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार

राजस्थान रॉयल्स ने LSG के खिलाफ 15 ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 15 ओवर के बाद राजस्थान ने का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन है. फिलहाल डोनोवन फरेरा 20 रन और रवींद्र जडेजा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:02 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा छठा झटका

16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राजस्थान को डोनोवन फरेरा के रूप में छठा झटका लगा. फरेरा 19 गेंदों पर 20 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 110 रन है.

20:32 (IST) 22 Apr 2026
LSG vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान को शिमरोन हेटमायर के रूप में 5वां झटका लगा. हेटमायर 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर मोहसिन खान की गेंद पर आउट हो गए. 10.2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 177 रन है.

IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Highlights: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 40 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में ही 119 रन पर ऑलआउट हो गई. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 41 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया. निकोलस पूरन ने 22 रन और हिम्मत सिंह 15 रन बनाए, जबकि 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बदोनी और एडेन मार्करम तो अपना खाता तक नहीं खोल सके.

वहीं, राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा नंद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए. टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर ने 22-22 रन बनाए, जबकि कप्तान रियान पराग और डोनोवन फरेरा ने 20-20 रन जोड़े. शुभम दुबे 19 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, राजकुमार यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट चटकाए. यह राजस्थान की 7 मैचों में 5वीं जीत है और इसी के साथ टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है. वहीं, लखनऊ के लिए यह 7 मैचों में 5वीं हार रही और टीम 4 अंकों के साथ टेबल में 9वें स्थान पर है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---