Bumrah Son Angad: वानखेड़े के मैदान पर जसप्रीत बुमराह का जादू सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जमकर चला। बूम-बूम बुमराह इस सीजन पहली बार लय में दिखाई दिए और उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च करते हुए हेनरिक क्लासन का बड़ा विकेट अपने नाम किया। बुमराह को मैदान पर चीयर करने उनकी वाइफ संग बेटा अंगद भी पहुंचा। अंगद बुमराह की क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएल 2025 के 33वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 162 रन लगाए।
बुमराह को चीयर करने पहुंचे अंगद
वानखेड़े के मैदान पर पिता बुमराह का हौसला बढ़ाने के लिए बेटे अंगद स्टेडियम में पहुंचे। सोशल मीडिया पर अंगद बुमराह की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। फोटो में बुमराह की वाइफ संजना बेटे अंगद के साथ नजर आ रही है। संजना अंगद के दोनों हाथों को उठाकर मुंबई इंडियंस को चीयर करवाती हुई दिखाई दे रही हैं। बुमराह और संजना साल 2023 में माता-पिता बने थे। संजना ने 4 सितंबर 2023 को अंगद को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी खुद बुमराह ने ट्वीट करते हुए दी थी।
लय में दिखे बुमराह
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुमराह पहली बार फॉर्म में दिखाई दिए। बुमराह बेहद किफायती रहे और उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च किए। जस्सी ने हेनरिक क्लासन को इस दौरान क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह भी दिखाई। हालांकि, पिछले मैच में बुमराह की काफी धुनाई हुई थी और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 44 रन खर्च कर डाले थे। वानखेड़े के मैदान पर हैदराबाद के बल्लेबाजों के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट ने भी बढ़िया गेंदबाजी की। बोल्ट ने चार ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च किए। वहीं, विल जैक्स ने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देते हुए 2 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
1 hr ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
1 hr agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
3 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
4 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
5 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
12 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
12 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
13 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines