हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Points Table: गुजरात को हराकर RCB ने मारी टॉप-2 में एंट्री, राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान

IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर सीजन में अपनी 5वीं जीत दर्ज की. इस जीत के साथ आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए टॉप-2 में जगह बना ली है. आरसीबी की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
IPL 2026, RCB vs GT

IPL 2026 Points Table after RCB vs GT Match: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 3 विकेट पर 205 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी की टीम ने 18.5 ओवर में ही 5 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया. यह आरसीबी की इस सीजन में 5वीं जीत है और इसी के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए टॉप-2 में एंट्री कर ली है. वहीं, आरसीबी की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को नुकसान हुआ और वह नीचे खिसक गई है.

पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची RCB

गुजरात टाइटंस पर 5 विकेट से शानदार जीत के साथ RCB ने आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक जुटाए हैं और टीम का नेट रन रेट 1.101 है. वहीं, पंजाब किंग्स फिलहाल टॉप पर काबिज है. पंजाब ने 6 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा, जिससे उनके कुल 11 अंक हैं और नेट रन रेट 1.420 है.

आरसीबी की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को एक पायदान का नुकसान हुआ है और टीम दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गई है. राजस्थान ने 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट 0.790 है. चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसके खाते में 7 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक हैं और नेट रन रेट 0.820 है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में 3 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत के साथ छठे नंबर पर मौजूद है. दोनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के साथ CSK आगे है.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस 7वें नंबर पर बरकरार

वहीं, RCB के खिलाफ हार के बावजूद गुजरात टाइंटस अपने स्थान पर बनी हुई है. गुजरात को अपने सातवें मैच में चौथी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद टीम 6 अंकों और -0.790 नेट रन रेट के साथ 7वें स्थान पर मौजूद है. इसके बाद मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 2 जीत के बाद 8वें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स भी 7 मैचों में 2 जीत के साथ नौवें नंबर पर है. वहीं, पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 7 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है, जबकि 5 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता टीम सिर्फ 3 अंक के साथ 10वें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें- RCB के खिलाफ शतक ठोक साई सुदर्शन ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

रैंकटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1पंजाब किंग्स650111.42
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु752101.101
3राजस्थान रॉयल्स752100.79
4सनराइजर्स हैदराबाद74380.82
5चेन्नई सुपर किंग्स73460.118
6दिल्ली कैपिटल्स6336-0.13
7गुजरात टाइटंस7346-0.79
8मुंबई इंडियंस7254-0.736
9लखनऊ सुपर जायंट्स7254-1.277
10कोलकाता नाइट राइडर्स)7153-0.879

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: विराट कोहली की धुआंधार पारी ने आरसीबी को दिलाई शानदार जीत, 5 विकेट से हारी गुजरात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola