RCB के खिलाफ शतक ठोक साई सुदर्शन ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Sai Sudharsan Century: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. इस शतक के साथ ही सुदर्शन ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

Sai Sudharsan
1 / 6
Sai Sudharsan

Sai Sudharsan Century Record: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. सुदर्शन ने RCB के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 58 गेंदों पर 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. इस शतकिय पारी के साथ सुदर्शन ने न सिर्फ गुजरात को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.  

विज्ञापन

IPL में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

IPL में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज2 / 6

RCB के खिलाफ शतकिय पारी के दौरान साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए. सुदर्शन ने सिर्फ 47 पारियों में 2000 रन बनाने का कारनामा किया है, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज हैं. इस मामले में सुदर्शन ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 48 पारियों में ये कारनामा किया था.

विज्ञापन

IPL में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले छठे भारतीय

IPL में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले छठे भारतीय3 / 6

सुदर्शन अब आईपीएल में गेंदों के हिसाब से 2000 रन बनाने वाले छठे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 1361 गेंदों में अपने 2000 IPL रन पूरे किए हैं. इस मामले में अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 1193 गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे.

GT के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

GT के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज4 / 6

सुदर्शन का यह टी20 में चौथा और आईपीएल करियर का तीसरा शतक रहा. इसी के साथ वह गुजरात टाइटंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ शुभमन गिल हैं, जिन्होंने GT के लिए 4 शतक लगाए हैं.

विज्ञापन

लगातार 3 IPL सीजन में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

लगातार 3 IPL सीजन में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय5 / 6

सुदर्शन लगातार तीन आईपीएल सीजन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने 2024, 2025, 2026 तीनों आईपीएल सीजन में शतक लगाए हैं. उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल ही ये कारनामा कर पाए हैं.

IPL में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी

IPL में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी6 / 6

इस मैच में सुर्दशन ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 127 रनों की पार्टनरशिप की. इसी के साथ सुदर्शन और गिल आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा बार 100+ रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है. GT की इस युवा जोड़ी ने 39 पारियों में 8 बार शतकीय साझेदारी निभाई है. इस मामले में एबी डी विलियर्स और विराट कोहली की जोड़ी टॉप पर है, जिसने केवल 76 पारियों में सबसे ज्यादा 10 शतकीय साझेदारियां की हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन