RCB vs GT: विराट कोहली की धुआंधार पारी ने आरसीबी को दिलाई शानदार जीत, 5 विकेट से हारी गुजरात

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 34 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया. गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. आरसीबी ने आसानी के साथ मुकाबला जीत लिया.

Cricket News - 2026-04-24T223309.473

RCB vs GT: आईपीएल 2026 का कारवां 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचा, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत मिली थी. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की थी. सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली, जबकि गिल अर्धशतक से चूक गए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के धुरंधरों ने कमाल किया और मैच अपने नाम कर लिया. आरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराया.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने बनाए थे 203 रन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे साई सुदर्शन ने शुरुआत से ही शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया. उन्होंने 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके के अलावा 5 छक्के शामिल थे. इसके अलावा शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए थे. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे जोस बटलर आज लय में जरूर नजर आए. लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके.

विज्ञापन

बटलर के बल्ले से इस मैच में 16 गेंदों में 25 रन निकले. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 12 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में 23 रन बनाए. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली, जबकि फिरकी गेंदबाज सुयश शर्मा ने भी 1 विकेट चटकाया.

ऐसी रही आरसीबी की बल्लेबाजी

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को पहला झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा. उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए. इसके बाद मोर्चा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने संभाला. दोनों ने मिलकर 117 रनों की साझेदारी की. देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. आरसीबी ने 18.5 ओवर में 206/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ