---विज्ञापन---

IPL 2025: 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले 3 धाकड़ खिलाड़ी, इस बार रह सकते हैं अनसोल्ड

IPL 2025 Mega Auction: इस बार मेगा ऑक्शन में जहां कुछ खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़ पैसों की बरसात होने वाली है, तो वहीं कुछ धाकड़ खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकते हैं। जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

---विज्ञापन---

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। इसका पूरा वेन्यू तैयार हो चुका है। 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। इस बार मेगा ऑक्शन में 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जहां कुछ खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं तो वहीं कई खिलाड़ियों की बेस प्राइस 75 लाख रुपये हैं। वहीं इस बार 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले 3 सुपरस्टार खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।

1. स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ आखिरी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। स्मिथ का हालिया प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा है। अब ये स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिखने वाला है। स्मिथ की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। साल 2022 मेगा ऑक्शन में भी स्मिथ अनसोल्ड रहे थे। वहीं इस बार भी माना जा रहा है कि इस खिलाड़ी में कोई भी फ्रेंचाइजी दिलचस्पी नहीं दिखाने वाली है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Auction: टूटेगा मिचेल स्टार्क का 24.75 करोड़ का रिकॉर्ड! इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है छप्पर फाड़ पैसा

---विज्ञापन---

2. उमेश यादव

टीम इंडिया के तेज गेंदबाड उमेश यादव लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। एस समय था जब इस खिलाड़ी की गेंदबाजी खेलना हर किसी बल्लेबाज के बस में नहीं था। लेकिन इंजरी और खराब प्रदर्शन ने इस खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर कर दिया। आईपीएल 2024 में उमेश को गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए देखा गया था। लेकिन इस बार गुजरात ने इस तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया। जिसके बाद ये खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में होने वाला है और उमेश की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

---विज्ञापन---

3. दीपक चाहर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर एक समय चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी क्रम का अहम हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के चलते पिछले सीजन दीपक सीएसके के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं इस बार सीएसके ने दीपक को भी रिलीज कर दिया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी का इस बार मेगा ऑक्शन में बिकना काफी मुश्किल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- SA vs IND: पहले टी20 में डेब्यू कर सकता है धाकड़ ऑलराउंडर, एशिया कप में मचाया था तहलका

---विज्ञापन---

First published on: Nov 06, 2024 12:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola