80s का लुक देख हैरान हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें VIDEO
Team India 80s Trend Reaction: टीम इंडिया 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. इसी बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी वायरल ट्रेंड 80s लुक में अपनी तस्वीर देखकर हैरान नजर आ रहे हैं.
Team India 80s Trend Reactions: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और जमकर प्रैक्टिस कर रही है. इस बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी वायरल ट्रेंड 80s लुक में अपनी तस्वीर देखकर हैरान नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी 80s लुक में अपनी तस्वीर देखकर हुए हैरान
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया. इसी दौरान भारतीय खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर वायरल चले रहे ट्रेंड 80s लुक में अपनी तीस्वरें देखने को मिली. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी भारतीय खिलाड़ियों की ट्रेंड 80s लुक में तस्वीरें एक टेबल पर रखी हुई है, जहां एक-एक करके सभी खिलाड़ी अपना फोटो देखकर हैरान नजर आए.
---विज्ञापन---
इसी दौरान जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपना 80s लुक वाला फोटो देखा तो वह भी हैरान रह गए और प्यारा सा रिएक्शन दिया. वैभव ने अपनी तस्वीर देखकर कहा कि, ‘ज्यादा स्मार्ट बना दिया है मुझे’. वहीं, जब अक्षर पटेल ने वैभव की तस्वीर देखी तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि, ‘अभी बच्चा लग रहा है ये और फोटो में बड़ा लग रहा है’. वहीं, हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल हुए यश ठाकुर ने 80s लुक वाली तस्वीरें देखकर कहा कि, ‘सभी खिलाड़ी पहचान में आ रहे हैं, सिर्फ वैभव को छोड़कर’.
महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारत में टी20I मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. वैभव ने इंग्लैंड दौरे पर अपना टी20 डेब्यू किया था, हालांकि वहां उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. इसके बाद वैभव जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जहां उन्होंने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया.
---विज्ञापन---
वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. वह अब तक खेले 6 टी20I मैचों में 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारी शामिल हैं. अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाना चाहेंगे.
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर बतौर मेहमान टीम खेलेगी, क्योंकि अफगानिस्ता क्रिकेट बोर्ड (ACB) इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है. सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टी20I 15 सितंबर को, जबकि आखिरी मैच 17 सितंबर को होगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे.
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
हिंदी न्यूज़/खेल/80s का लुक देख हैरान हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें VIDEO
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.