ना कोहली, ना रोहित, ना पोटिंग… राहुल द्रविड़ ने MS Dhoni को बताया दुनिया का नंबर-1 कप्तान, देखें VIDEO

Rahul Dravid: पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने एक क्विज में दुनिया का बेस्ट कप्तान का चुनाव किया है. द्रविड़ ने क्लाइव लॉयड, कपिल देव, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रिकी पोटिंग जैसे दिग्गजों के बीच एमएस धोनी को बेस्ट इंटरनेशनल कप्तान चुना है.

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ ने धोनी को चुना बेस्ट इंटरनेशनल कप्तान (PIC Credit - AI)

Rahul Dravid: क्रिकेट की दुनिया में जब भी बेस्ट इंटरनेशनल कप्तानों की बात होती है तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, रिकी पोटिंग, इमरान खान, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कई बड़े नाम दिमाग में आते हैं. क्लाइव लॉयड ने पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था और लगातार दो बार वेस्टइंडीज को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. वहीं, कपिल देव ने 1983 में भारत को पहला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था.

विज्ञापन

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने अपने करियर में दो बार वर्ल्ड कप का जीता था और टीम को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अपनी कप्तानी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एमएस धोनी को बेस्ट इंटरनेशनल कप्तान बताया है.

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने धोनी को चुना बेस्ट इंटरनेशनल कप्तान

दरअसल, ESPN क्रिकइन्फो के क्विज में राहुल द्रविड़ को बेस्ट इंटरनेशनल कप्तान चुनने को कहा गया, जिसमें जो आखिरी खिलाड़ी बचा वो बेस्ट कप्तान होगा. शुरुआत में बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ के नाम सामने आए, जिनमें द्रविड़ ने स्मिथ को चुना. इसके बाद उन्होंने स्मिथ को केन विलियमसन, अर्जुन राणातुंगा, ग्रीम स्मिथ, स्टीफन फ्लेमिंग, माइकल क्लार्क, ईयोन मोर्गन और पैट कमिंस से भी ऊपर रखा. इसके बाद जब रिकी पोटिंग का नाम आया तो द्रविड़ ने स्मिथ को छोड़ा और पोटिंग को चुना.

पोटिंग के बाद जब एलन बॉर्डर का नाम आया तो उन्होंने पोटिंग को चुना, लेकिन स्टीव वॉ का नाम आने पर उन्होंने तुरंत पोटिंग के आगे वॉ को चुना. द्रविड़ ने वॉ के सामने विराट कोहली को चुना. लेकिन कोहली के बाद जब पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान का नाम आया तो द्रविड़ ने उन्हें आगे रखा. इसके बाद उन्होंने इमरान के ऊपर एमएस धोनी को बेस्ट कप्तान चुना. इसके बाद द्रविड़ के सामने क्लाइव लॉयड का नाम आया, लेकिन उन्होंने धोनी को ही चुना.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: एबी डिविलियर्स ने तिलक वर्मा की बैटिंग पर उठाए सवाल, बड़ा बयान देकर जताई चिंता

धोनी तीनों फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान

एमएस धोनी न सिर्फ भारत, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिने जाते हैं. धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल के सूखे को खत्म करते हुए 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

इसके अलावा, उनके नेतृत्व में भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती. इतना ही नहीं, उन्होंने 2000 के दशक के आखिरी में भारत को टेस्ट में नंबर-1 रैंकिंग तक भी पहुंचाया. यही वजह है कि द्रविड़ ने दूसरे दिग्गज खिलाड़ियों के बजाय धोनी को बेस्ट इंटरनेशनल कप्तान चुना.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ