
पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने डेब्यू मैच में बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ 9 छक्के जड़कर किया अनोखा कारनामा
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Razaullah Made Two Records: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने धमाल मचाया. अपने डेब्यू मैच में इस तेज गेंदबाज ने पहली पारी में 4 विकेट झटके. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में धुआंधार बल्लेबाजी की. उन्होंने 63 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग में रजाउल्लाह ने 4 चौके और 9 छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम कुछ बड़े क्रिकेटर्स के साथ दर्ज करा लिया है.
अपने टेस्ट डेब्यू पर 9 छक्के जड़कर रजाउल्लाह ने टिम सऊदी की बराबरी कर ली है और वह संयुक्त रूप से पहले टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रजाउल्लाह नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरने के बाद बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल होता है. हालांकि, 81 रनों की पारी खेलकर उन्होंने इतिहास रच दिया है. वह डेब्यू मैच में 9वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कॉर्बिन बॉश की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी अपने डेब्यू मैच में 9वें नंबर पर उतरकर 81 रन की पारी खेली थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: