WCL 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा महामुकाबला, नोट कर लीजिए डेट और टाइमिंग

WCL 2026 Schedule: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स एक्शन में नजर आएंगे और भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी देखने को मिलने वाला है.

india vs pakistan WCL

WCL 2026 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला (PIC Credit -X)

WCL 2026 Schedule: पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के बीच होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) लीग के तीसरे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. WCL का तीसरा सीजन 3 से 18 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा और टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे. पहली बार यह टूर्नामेंट इंग्लैंड के बाहर आयोजित होने जा रहा है. इस लीग में एक बार फिर युवराज सिंह, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, शाहिद अफरीदी, एबी डिविलियर्स, मोईन अली जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे.

विज्ञापन

WCL के तीसरे सीजन में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें बांग्लादेश की टीम पहली बार टूर्नामेंट में खेलेगी. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला भी देखने को मिलेगा. तो आइए एक नजर डालते हैं WCL 2026 के शेड्यूल पर.

विज्ञापन

इन दिन होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का आगाज 3 अक्टूबर को होगा. लीग स्टेज में हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के पहले दिन के पहले मैच में इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं, दूसरा मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के बीच खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा.

लीग स्टेज के खत्म होने के बाद 16 अक्टूबर को शारजाह में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 18 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा. बता दें कि, दो मुकाबले वाले दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच रात 9 बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता था पहले सीजन का खिताब

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब जीता था. वहीं, दूसरे सीजन साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को मात देकर खिताब अपने नाम किया था. इंग्लैंड में दो सफल सीजन के बाद पहली बार यूएई में WCL का आयोजन होने वाला है. युवराज सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर खिताब अपने नाम करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर चल रहीं हरलीन देओल की हुई WCPL 2026 में एंट्री, RR की फ्रेंचाइजी का बनीं हिस्सा

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का शेड्यूल

तारीखपहला मुकाबलादूसरा मुकाबलास्थान
3 अक्टूबरइंडिया चैंपियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैंपियंसपाकिस्तान चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
4 अक्टूबरसाउथ अफ्रीका चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसइंडिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
5 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंसबांग्लादेश चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
6 अक्टूबरइंडिया चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंसपाकिस्तान चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
7 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंसइंग्लैंड चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
9 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंसबांग्लादेश चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
10 अक्टूबरइंग्लैंड चैंपियंसvs साउथ अफ्रीका चैंपियंसइंडिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंसदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
11 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसइंडिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंसदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
12 अक्टूबर—पाकिस्तान चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंसदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
13 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंसइंडिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
14 अक्टूबरइंग्लैंड चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंसबांग्लादेश चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
16 अक्टूबरसेमीफाइनल-1सेमीफाइनल-2शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
18 अक्टूबर फाइनलशारजाह क्रिकेट स्टेडियम

समय: पहला मैच – दोपहर 3:30 बजे (GST), दूसरा मैच 2 – शाम 7:30 बजे (GST)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ