IND vs AFG: एबी डिविलियर्स ने तिलक वर्मा की बैटिंग पर उठाए सवाल, बड़ा बयान देकर जताई चिंता

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होनी है. प्लेइंग-11 में उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह को लेकर संशय बना हुआ है. अब उन्हें लेकर साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी चिंता प्रकट की है.

Tilak Varma

तिलक वर्मा को लेकर आया खास बयान (Image: Instagram/tilakvarma9)

AB de Villiers Questioned Tilak Varma batting position: 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया सीरीज के लिए तैयार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेगी. सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग-11 को लेकर है. इसे लेकर लगातार चर्चा चल रही है. टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा हैं लेकिन उनकी जगह पक्की नहीं लग रही है. उनकी बल्लेबाजी पोजिशन पर सवाल उठ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी इस पर अपना बयान दिया है.

विज्ञापन

डिविलियर्स का बड़ा सवाल

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारत और अफगानिस्तान सीरीज को लेकर बात की. उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, “प्लेइंग-11 में बल्लेबाजों के चयन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. श्रेयस कप्तान हैं. ईशान किशन, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी भी हैं. इसके बाद तिलक वर्मा भी हैं. मुझे लगता है कि कॉम्बिनेशन बनाना मुश्किल होगा. तिलक किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे? टॉप ऑर्डर पूरी तरह से भरा हुआ है. मुझे उनकी चिंता है.”

विज्ञापन

टीम इंडिया की हुई तारीफ

एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया की टी20 टीम को काफी मजबूत बताया है. उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए कहा, “भारत की टीम बहुत मजबूत है. लेकिन टीम का बैलेंस तय करना मुश्किल होगा. ये टी20 है. इस वजह से टीम के साथ थोड़ा खेला भी जा सकता है. सभी के अलग-अलग रोल हैं. लेकिन रोल का खुलासा भारत के लिए अभी भी बहुत जरूरी होगा. टीम इंडिया बहुत ही खतरनाक टीम के साथ खेल रही है.”

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी 2026 में शानदार प्रदर्शन

तिलक वर्मा की टी20 में बैटिंग पोजिशन में लगातार बदलाव होते रहे हैं. पिछली कुछ सीरीज में वो 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखे हैं. हाल ही में हुए दलीप ट्रॉफी में तिलक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. उन्होंने साउथ जोन की कप्तान की. सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 116 और नाबाद 51 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. ईस्ट जोन के खिलाफ फाइनल मैच में भी तिलक ने 99 रन बनाए थे. वो एक रन से शतक बनाने से चूक गए. हालांकि वो टीम को फाइनल नहीं जीता पाए. इस बात का उन्हें हमेशा अफसोस रहेगा. खैर अब उनकी नजरें अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छे रन बनाने पर होंगी. ऐसा नहीं हुआ तो फिर उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ