वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लगाई क्लास, दी बड़ी नसीहत

इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान का तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बुरा हाल चल रहा है. टीम तीसरे टेस्ट में भी हार के कगार पर है. वसीम अकरम ने अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऊपर निशाना साधा है. उन्होंने इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंंशी का जिक्र भी किया.

Vaibhav Sooryavanshi:

अकरम ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बयान (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. पहले दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार मिली. बल्लेबाज बुरी तरह फेल हो गए. इसके बाद टीम में बदलाव किया गया. नए चेहरों को शामिल किया गया. तीसरे टेस्ट में भी अब पाकिस्तान हार की कगार पर है. हर कोई पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाखुश है. दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम तो काफी भड़क गए हैं. उन्होंने पाक क्रिकेट बोर्ड को खूब खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जिक्र भी किया.

विज्ञापन

वसीम अकरम ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर वसीम अकरम ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने पाकिस्तान की सबसे बड़ी टी20 लीग पीएसएल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस लीग से आजतक पाकिस्तान एक भी अच्छा बल्लेबाज तैयार नहीं कर पाया है. अकरम ने कहा, “पाकिस्तान सुपर लीग को शुरू हुए 10 साल हो गए हैं. इन लोगों ने आजतक एक भी बल्लेबाज तैयार नहीं किया है. बॉलर जरूर हमें मिले. कोई मुझे बता सकता है कि हम लोगों ने क्या बैटिंग टैलेंट तैयार किया है. मुझे लगता है कि जब हम वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट तैयार करेंगे तब सुधार देखने को मिलेगा.” अकरम ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान को भी वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट की जरूरत है.

विज्ञापन

बल्लेबाजों की लगाई क्लास

वसीम अकरम पाकिस्तान के बल्लेबाजों से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी बैट्समैन ने अपनी क्लास नहीं दिखाई. उन्होंने कहा, “इंग्लैंड में किसी भी बल्लेबाज ने अपना फ्रंट फुट आगे नहीं बढ़ाया. सभी ओली रॉबिन्सन जैसे गेंदबाज के सामने खड़े होकर खेल रहे हैं. आपको हिम्मत दिखानी होती है और इसके लिए सबसे पहले टैलेंट जरूरी है. अगर हमें टेस्ट में सुधार करना है तो क्लब क्रिकेट को फिर से शुरू करना चाहिए. क्लब क्रिकेट से ही टैलेंट आता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस पर काम करना चाहिए.”

विज्ञापन

तीसरे टेस्ट में भी बुरा हाल

पाकिस्तान की टीम तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 133 रन ही बना पाया. सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाकर खुद को एक शर्मनाक हार से बचाया. रजाउल्लाह ने 81 रन बनाए. वहीं शान मसूद (95) और कप्तान बाबर आजम (76) ने अर्धशतक जड़ा. इंग्लैंड को जीतने के लिए सिर्फ 130 रन बनाने हैं. इस मुकाबले में भी पाकिस्तान की हार लगभग तय लग रही है.

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां देखें LIVE

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ