टीम इंडिया से बाहर चल रहीं हरलीन देओल की हुई WCPL 2026 में एंट्री, RR की फ्रेंचाइजी का बनीं हिस्सा

Harleen Deol Signed With WCPL 2026: भारतीय टीम से बाहर चल रहीं हरलीन देओल अब विदेशी लीग में खेलती हुई नजर आएंगी. उन्हें WCPL 2026 के लिए बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने साइन कर लिया है.

harleen deol signed with cpl 2026

हरलीन देओल बनीं WCPL का हिस्सा (Image: ANI)

Harleen Deol Signed With WCPL 2026: वुमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग में स्टार भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल की एंट्री हो गई है. देओल मौजूदा समय में भारतीय T20I टीम से बाहर चल रही हैं और अब वह बचे हुए WCPL 2026 सीजन में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगी. बता दें कि इस बड़े टूर्नामेंट में पहले ही पूजा वस्त्राकर समेत 4 भारतीय खिलाड़ी खेल रही हैं. अब हरलीन को भी मौका दिया गया है और वह अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी ठोक सकती हैं.

विज्ञापन

हरलीन देओल बनीं WCPL 2026 का हिस्सा

वुमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच हरलीन देओल बारबाडोस ट्राइडेंट्स का हिस्सा बन गई हैं. वह पांचवीं विदेशी खिलाड़ी के रूप में बारबाडोस टीम का हिस्सा बनी हैं और तुरंत खेलने के लिए उपलब्ध हैं. बारबाडोस ट्राइडेंट्स असल में राजस्थान रॉयल्स की WCPL 2026 टीम का हिस्सा हैं. बता दें कि इस टीम में पहले ही किरण नवगिरे और पूजा वस्त्राकर के रूप में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल थीं और अब हरलीन भी स्क्वाड में जुड़ गई हैं.

विज्ञापन

पहली बार विदेशी लीग में खेलेंगी हरलीन देओल

हरलीन देओल ने 2019 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. इतने सालों तक क्रिकेट खेलने के बावजूद वह कभी किसी विदेशी फ्रेंचाइजी लीग का हिस्सा नहीं बनी थीं. वह अपने करियर में पहली बार किसी विदेशी लीग का हिस्सा बन रही हैं. बारबाडोस ट्राइडेंट्स की WCPL 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, अब हरलीन की एंट्री के बाद BT-W टीम मजबूत नजर आ रही है. बारबाडोस रॉयल्स का अगला मैच 13 सितंबर को जमैका एम्प्रेस से होगा. इस मैच के जरिए हरलीन वुमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में डेब्यू कर सकती हैं.

विज्ञापन

कैसा है हरलीन देओल का रिकॉर्ड?

हरलीन देओल का फ्रेंचाइजी क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है. वुमेंस प्रीमियर लीग में अब तक उन्होंने 28 मैच खेले हैं और 28.21 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 649 रन बनाए हैं. हरलीन के नाम इस टूर्नामेंट में कुल 3 अर्धशतक हैं और उनका स्ट्राइक रेट 115.68 रहा है. उन्हें वुमेंस एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली. देओल ने दिसंबर 2025 में भारत के लिए अपना आखिरी T20I मैच खेला था. इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रही हैं. अब हरलीन WCPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय महिला T20I टीम में वापसी की दावेदारी ठोकना चाहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ