RCB vs CSK: आउट या नॉट आउट? फाफ डु प्लेसिस के विकेट पर मचा घमासान

Faf du Plessis Run Out Controversy RCB vs CSK: आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के रन आउट होने पर बवाल मच गया है। आरसीबी फैंस ने थर्ड अंपायर के डिसीजन पर सवाल उठाया है।

Faf du Plessis Run Out Controversy RCB vs CSK

Faf du Plessis Run Out Controversy RCB vs CSK

विज्ञापन

Faf du Plessis Run Out Controversy RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस अनलकी रहे। फाफ डु प्लेसिस इस तरह आउट हुए कि फैंस को यकीन करना मुश्किल हो गया। फाफ के विकेट पर काफी देर तक जद्दोजहद चलती रही, आखिरकार उन्हें थर्ड अंपायर ने आउट करार दे दिया गया। ये वाकया ऐसे समय हुआ जब फाफ अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन वे आरसीबी की पारी को आगे बढ़ाते इससे पहले ही रनआउट हो गए।

सीधा विकेट से जा टकराया रजत पाटीदार का शॉट

ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। 13वें ओवर में कप्तान फाफ डु प्लेसिस नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। मिशेल सेंटनर ने इस ओवर की आखिरी गेंद डाली तो रजत पाटीदार ने इसे स्ट्रेट की ओर ठोकना चाहा, लेकिन बॉल सीधा विकेट से जा टकराई। इसके बाद गिल्लियां उड़ गईं। लगने लगा कि सब ठीक है, लेकिन अंपायर ने थर्ड अंपायर की ओर इसे चेक करने का इशारा कर दिया। थर्ड अंपायर ने इसे बार-बार चेक किया। जिसमें उन्हें सेंटनर की उंगलियों का एज नजर आया। उनका मानना था कि फाफ का बल्ला हवा में था। आखिरकार अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया।

विज्ञापन

अंपायर के डिसीजन से आरसीबी के फैंस निराश

हालांकि इस फैसले से आरसीबी के फैंस नाखुश नजर आए। उनका कहना है कि फाफ का बल्ला अंदर था, लेकिन इसके बावजूद अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। जबकि सीएसके के फैंस का कहना है कि अंपायर ने सब चेक किया था और फाफ को सही आउट दिया गया क्योंकि उनका बल्ला क्रीज से बाहर था।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

54 रन बनाकर आउट हुए फाफ डु प्लेसिस 

फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 39 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के जड़कर 138.46 के स्ट्राइक रेट से 54 रन जड़े। फाफ के आउट होने के बाद रजत पाटीदार ने 41, कैमरून ग्रीन ने 38, दिनेश कार्तिक ने 14 और ग्लेन मैक्सवेल ने 16 रन की पारी खेली। विराट कोहली ओपनिंग करते हुए 47 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन का विशाल स्कोर बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ