IPL 2024: विराट कोहली ने अप्रैल में ही कर लिया था बैग पैक, वापसी पर दिया बड़ा बयान

IPL 2024 Virat Kohli: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की वापसी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें टीम के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद नहीं थी।

Virat Kohli RCB

Virat Kohli RCB

IPL 2024 Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ नॉकआउट मुकाबला खेलेगी। इस मैच से प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम का पता चलेगा। आरसीबी की टीम इस सीजन के बीच में काफी संघर्ष कर रही थी, लगने लगा था कि आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की।

आरसीबी ने बैक टू बैक 5 मुकाबले जीते। उसकी इस करिश्माई वापसी की काफी चर्चा हो रही है। इस बीच स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक बयान सामने आया है। जिसमें विराट ने कहा है कि उन्होंने आरसीबी के प्लेऑफ में न जाने की संभावना को देखते हुए अप्रैल में ही बैग पैक कर लिया था।

अप्रैल में ही छोड़ दी थी प्लेऑफ में जाने की उम्मीद

कोहली का कहना है कि उन्होंने अप्रैल में आरसीबी के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। जियो सिनेमा पर सुरेश रैना के साथ एक वीडियो में विराट कोहली ने कहा- अप्रैल में ही मैंने अपना बैग पैक कर लिया था। मुझे लग रहा था कि आरसीबी के प्लेऑफ में जाने की संभावना नहीं है। यह एक आश्चर्य की बात है कि गेम किस तरह बदल सकता है। कोई भी यह अज्यूम नहीं कर सकता है कि क्या होने वाला है।

कोहली ने इसके साथ ही लंबे समय से जुड़े फैंस और आरसीबी के प्रति उनके स्नेह के बारे में बात की। कोहली ने कहा- फ्रेंचाइजी के साथ आपका जुड़ाव और खिलाड़ियों के साथ आपका सौहार्द महत्वपूर्ण है। हर किसी को ये सब नहीं मिलता।

आलोचकों को दिया करारा जवाब

विराट कोहली ने इसके साथ ही अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे किसी को ये साबित करने की जरूरत नहीं है कि मैं कैसा प्लेयर हूं। मैंने खुद अपने अनुभव से सीखा है। किसी से जाकर ये नहीं पूछा कि मैच कैसे जीता जाता है। बार-बार मैच जीतना कोई चांस की बात नहीं है। यह कड़ी मेहनत से ही होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ