RCB vs CSK: विराट कोहली ने स्टेडियम की छत पर जड़ा 98 मीटर का छक्का, देखते रह गए धोनी

Virat Kohli Six RCB vs CSK: विराट कोहली ने नो लुक्स सिक्स जड़कर फैंस का दिल जीत लिया। उनका ये गगनचुंबी छक्का देख कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैरान रह गए।

Virat Kohli Six RCB vs CSK

Virat Kohli Six RCB vs CSK

Virat Kohli Six RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में महामुकाबला शुरू हो चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने बिगड़ते मौसम के बीच रनों की बारिश भी शुरू कर दी। कोहली ने पहले ओवर में शुरुआत तो धीमी की, लेकिन दूसरे ओवर से उन्होंने गियर बदला और ताबड़तोड़ चौके- छक्के जड़ दिए। कोहली ने इस दौरान एक ऐसा छक्का ठोका, जिसे देख विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

स्टेडियम की छत पर लगा नो लुक सिक्स

विराट ने ये नो लुक सिक्स तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जड़ा। तुषार देशपांडे ओवर द विकेट गेंद डालने आए तो पहले से तैयार विराट ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्ला घुमाया और शॉर्ट लेंथ डिलिवरी पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर की ओर ऐसा करारा छक्का जड़ा कि बॉल स्टेडियम की छत पर जा लगी। ये गगनचुंबी छक्का छत पर जाकर नीचे गिरा, जिसकी लंबाई 98 मीटर रही। कोहली का ये नो लुक सिक्स देख कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मुंह खुला का खुला रह गया। वहीं एमएस धोनी भी गेंद को देखते ही रह गए। कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी फैंस के साथ झूम उठीं।

विज्ञापन

हालांकि इसके बाद असली बारिश शुरू हो गई। जिससे फैंस का मजा किरकिरा होता नजर आया। बारिश आने तक विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने मिलकर 3 ओवर में 31 रन ठोक दिए हैं। जिसमें विराट कोहली के 9 गेंदों में 19 रन और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 9 गेंदों में 12 रन शामिल हैं। विराट ने एक चौका- 2 छक्के ठोके हैं। जबकि फाफ ने एक चौका-एक छक्का जड़ा है।

विज्ञापन

76 रन की दरकार 

विराट कोहली यदि इस मुकाबले में 76 रन जड़ देते हैं तो इतिहास रच देंगे। कोहली आईपीएल में 8 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक 55 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं।  कोहली के फैंस उनसे इसी कारनामे की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ