RCB vs CSK: लाल-पीले रंग में रंगीं बेंगलुरु की सड़कें, फैंस के जबर्दस्त क्रेज से लगा जाम

IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज है। मैच भले ही बेंगलुरु में है, लेकिन सीएसके के फैंस भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं।

RCB vs CSK Match IPL 2024

RCB vs CSK Match IPL 2024

IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले से आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ की चौथी टीम फाइनल होगी। इस मुकाबले को लेकर विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे बड़े स्टार खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमों के फैंस का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। आलम यह है कि बेंगलुरु की सड़कों पर जाम लग गया है।

विज्ञापन

लाल-पीले रंग में रंगीं सड़कें

जहां एक ओर सड़कें आरसीबी के कलर से लाल हैं, तो वहीं सीएसके के पीले रंग से अटी पड़ी हैं। फैंस के कुछ वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें फैंस का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस की भीड़ नेताओं की रैली की तरह ही दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

इस मुकाबले को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें फैंस को सड़कों पर मोटरसाइकिल पर देखा जा सकता है। वहीं कुछ फैंस को अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने को लाइन में लगे भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच भले ही आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु में है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस भी काफी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं। इससे बेंगलुरु की सड़कों पर जाम लग गया है।

विज्ञापन

सीएसके का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो आरसीबी-सीएसके के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें सीएसके का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। सीएसके ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि 10 में बेंगलुरु को जीत मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए हैं। जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है, लेकिन चेन्नई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। सीएसके ने 10 में से 5 मुकाबले जीते हैं। जबकि आरसीबी ने एक मैच में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की टीम अपने होम ग्राउंड पर इस नॉकआउट मुकाबले में क्या कमाल करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ