IPL 2024 DC vs MI Hardik Pandya Angry: आईपीएल 2024 में 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया है। इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से अपने नाम किया। इस सीजन मुबंई की ये 9 मैचों में 6वीं हार है। वहीं दिल्ली की 10 मैचों में 5वीं जीत। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का गुस्सा देखने को मिला। जब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तब हार्दिक अंपायर की तरफ चिल्लाते हुए दिखाई दिए।
पंत की बल्लेबाजी, आगबबूला पांड्या
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद जब मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो हार्दिक पांड्या को चिल्लाते हुए देखा गया। दरअसल पंत बल्लेबाजी करते वक्त काफी समय ले रहे थे।
दरअसल पीयूष चावला के ओवर के दौरान पंत बल्लेबाजी के लिए तैयार होने में काफी समय ले रहे थे। इस दौरान हार्दिक लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और ये सब देखकर पांड्या फील्ड अंपायर पर चिल्लाते हुए दिखाई दिए। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
गेंदबाजी में फिर फ्लॉप पांड्या
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते जेक फ्रेजर ने 27 गेंदों पर सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जेक ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर डाले। इस दौरान पांड्या ने 20 से ज्यादा की इकॉनमी से 41 रन खर्च किए थे और उनको कोई सफलता भी हासिल नहीं हुई थी। मुंबई की इस हार के साथ टीम के लिए प्लेऑफ की राह और ज्यादा कठिन होने लगी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: एक टीम प्लेऑफ में आई, 3 की लगभग तय विदाई!
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विकेटकीपर्स की भरमार, संजू सैमसन ने भरी हुंकार; सेलेक्शन पर फंसा पेंच
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: खराब फॉर्म, फिटनेस और फैंस का गुस्सा…कहीं हार्दिक को करा न दे टीम से बाहर
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
40 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines