IPL 2024 GT vs PBKS Dream 11: आईपीएल 2024 में 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक तरफ गुजरात अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है तो वहीं पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब ने इस सीजन अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से शिखर धवन की टीम को महज एक ही मैच में जीत हासिल हुई है।
जबकि गुजरात ने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है। पंजाब अब इस सीजन की अपनी दूसरी जीत खोज रही है। वहीं अगर इस मैच के लिए आप भी अपनी ड्रीम इलेवन टीम बनाकर पैसा कमाना चाहते है तो हम उन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो तगड़ा मुनाफा दे सकते हैं।
बल्लेबाज
पंजाब किंग्स की तरफ से आप शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। पिछले मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने कमाल की पारियां खेली थी। इसके अलावा गुजरात टाइटंस की तरफ से आप शुभमन गिल, साई सुदर्शन और डेविड मिलर को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में शामिल कर सकते हैं।
गेंदबाज और ऑलराउंडर्स
पंजाब की तरफ से आप गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार को ले सकते हैं। इसके अलावा गुजरात की तरफ से मोहित शर्मा और राशिद खान को चुन सकते हैं। वहीं बात अगर ऑलराउंडर्स की करे तो आप सैम करन को अपनी ड्रीम इलेवन में शामिल कर सकते हैं।
कप्तान, उपकप्तान और विकेटकीपर
अपनी ड्रीम इलेवन टीम का कप्तान आप शिखर धवन और उपकप्तान राशिद खान को चुन सकते हैं। इसके अलावा बात अगर विकेटकीपर की करे तो आप जितेश शर्मा और ऋद्धिमान साहा को ले सकते हैं।
GT vs PBKS मैच के लिए ड्रीम इलेवन टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, जॉनी बेयरस्टो, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, जितेश शर्मा, ऋद्धिमान साहा, मोहित शर्मा, राशिद खान (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सूर्यकुमार यादव की होने जा रही है एंट्री!
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR: मैच की पहली ही गेंद पर अंपायर ने कर दी बड़ी गलती, पंत ने भी कर दिया मिस
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
28 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines