DC vs KKR: मैच की पहली ही गेंद पर अंपायर ने कर दी बड़ी गलती, पंत ने भी कर दिया मिस

IPL DC vs KKR: आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच की पहली ही गेंद पर अंपायर ने बड़ी गलती कर दी वहीं ऋषभ पंत ने भी इस चांस को मिस कर दिया।

IPL 2024 DC vs KKR Philip Salt umpire big mistake first ball rishabh pant

IPL 2024 DC vs KKR Philip Salt umpire big mistake first ball rishabh pant Image Credit: Social Media

IPL DC vs KKR: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 16वां मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद केकेआर पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं इस मैच की पहली ही गेंद पर अंपायर ने बड़ी गलती कर दी। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने भी फील्ड अंपायर की इस गलती को नहीं सुधारा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने भी इस चांस को मिस कर दिया।

विज्ञापन

क्या थी वो गलती?

दरअसल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहला ओवर खलील अहमद करने आए थे। खलील के सामने कोलकाता के फिल सॉल्ट बल्लेबाजी कर रहे थे। पहली गेंद सॉल्ट के बल्ले से लगकर पंत के दस्तानों को छू कर उनके ऊपर से निकल गई। जबकि फील्ड अंपायर ने इसको एक्सट्रा के रूप में चौका दे दिया।

विज्ञापन

हालांकि अगर ये गेंद पंत पकड़ लेते तो वो जरूर इस पर अपील करते और अगर अंपायर इसको नॉटआउट देते तो पंत डीआरएस का उपयोग करके निर्णय को पलटवा सकते थे और केकेआर को पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट के रूप में एक बड़ा झटका लगता।

विज्ञापन

सुनील नारायण की धमाकेदार पारी

कोलकाता के सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। पहली ही बॉल से नारायण ने गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू किया। नारायण ने मैदान के चारों तरफ चौके छक्के लगाए हैं। वहीं इस मैच में नारायण को भी एक चांस मिल गया है।

विज्ञापन

दरअसल नारायण के बल्ले से गेंद लगकर पंत के हाथों में गई थी। लेकिन अंपायर ने इसको आउट नहीं दिया था। तो वहीं पंत ने भी डीआरएस लेने में देर कर दी थी। जब तक पंत अंपायर से डीआरएस की मांग की तब तक 15 सेकेंड का समय पूरा हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ