IPL 2024: इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी ने आईपीएल से वापस लिया नाम, फ्रेंचाइजी को लगा डबल झटका

IPL 2024 England Pacer Pulls Out: इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापस लेने की लाइन लगी हुई है। इस कड़ी में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। इस फ्रेंचाइजी को यह डबल झटका लगा है। इससे पहले इस टीम के एक और अंग्रेज खिलाड़ी ने अपना नाम वापस लिया था। इसकी जानकारी टीम के हेड कोच ने दी।

IPL 2024 England Pacer David Willey Pulls Out Name Lucknow Super Giants Double Blow

IPL 2024 England Pacer Pulls Out Name Lucknow Super Giants Double Blow

विज्ञापन

IPL 2024 England Pacer Withdraws: इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल से लगातार नाम वापस लेने का सिलसिला जारी है। इससे पहले पांच बड़े अंग्रेज खिलाड़ी अपना नाम पूरे सीजन से वापस ले चुके थे। वहीं बुधवार को एक और बड़े खिलाड़ी ने आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापस ले लिया है। यह खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा था लेकिन इससे पहले भी फ्रेंचाइजी से एक अंग्रेज खिलाड़ी मार्क वुड ने नाम वापस लिया था। अब फ्रेंचाइजी को डबल झटका लगा है।

कोच जस्टिन लैंगर ने दी जानकारी

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इस बात की जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली आगामी आईपीएल सीजन के कुछ शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। इससे पहले मार्क वुड, हैरी ब्रूक, फिल साल्ट, जेसन रॉय जैसे बड़े खिलाड़ी भी अपना नाम वापस ले चुके हैं। कई सवाल उठे थे कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर कार्रवाई हो लेकिन अब फिर से एक नया नाम लिस्ट में जुड़ गया है।

विज्ञापन

डेविड विली के नाम वापस लेने का पर्सनल रीजन कोच लैंगर ने बताया है। उनके मुताबिक शुरुआती कुछ मैचों से ही वह बाहर हुए हैं। यानी बीच सीजन वह वापस लौट सकते हैं। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइज पर साइन किया था। इससे पहले मार्क वुड ने अपना नाम पूरे सीजन से वापस लिया था। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने शमार जोसेफ को साइन किया था।

क्या बोले हेड कोच?

कोच जस्टिन लैंगर ने इस पर अपडेट देते हुए कहा,’मार्क वुड ने पूरे टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है और डेविड विली भी अभी नहीं आ पाए हैं। इससे हम थोड़ा अनुभव की कमी से जूझ रहे हैं।’ गौरतलब है कि विली ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में सभी मैच खेले थे। वह लीग से लेकर फाइनल तक लगातार खेलते नजर आए थे। मगर अब आईपीएल से उन्होंने नाम वापस ले लिया है। वह कब लौटेंगे यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ