---विज्ञापन---

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खेमे में नहीं हुई सुलह! कहां गायब हैं जसप्रीत बुमराह?

IPL 2024 Mumbai Indians Jasprit Bumrah: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। इस टूर्नामेंट से पहले हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रोहित को लेकर कई बातें उठीं लेकिन अब जसप्रीत बुमराह टीम के साथ नहीं जुड़े हैं तो इसको लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

IPL 2024 Mumbai Indians Controversy Hardik Pandya Captain Jasprit Bumrah Not Joined Camp
---विज्ञापन---

IPL 2024 Mumbai Indians Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में 24 मार्च को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इस मैच में मुंबई का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे हार्दिक पांड्या। वहीं पिछले 10 साल में टीम  को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा आगामी सीजन में बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। रोहित से कप्तानी छिनने के बाद काफी बवाल मचा और उनके व हार्दिक पांड्या के बीच तनाव की खबरें सामने आईं।

फिलहाल रोहित शर्मा अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को भी हार्दिक से नाराज बताया जा रहा था। सूर्या तो फिलहाल चोटिल हैं लेकिन बुमराह अभी टीम के साथ नहीं जुड़े। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि अभी भी मुंबई इंडियंस में क्या सुलह नहीं हो पाई है। देखें इससे जुड़ी पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

---विज्ञापन---
First published on: Mar 20, 2024 07:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola